A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के कांदिवली में 15 मंजिला इमारत ‘हंसा हेरिटेज’ में लगी आग, 2 घायल

मुंबई के कांदिवली में 15 मंजिला इमारत ‘हंसा हेरिटेज’ में लगी आग, 2 घायल

इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा कि कि मथुरादास रोड पर स्थित ‘हंसा हेरिटेज’ इमारत की 14वीं मंजिल पर रात साढ़े आठ बजे आग लगी।

Mumbai building fire, Hansa Heritage building fire, Hansa Heritage building- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL मुंबई के उपनगरीय इलाके कांदिवली (पश्चिम) में स्थित 15 मंजिला एक इमारत में शनिवार रात को आग लग गई।

मुंबई: मुंबई के उपनगरीय इलाके कांदिवली (पश्चिम) में स्थित 15 मंजिला एक इमारत में शनिवार रात को आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में 2 लोगों के घायल होने की खबर है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा कि कि मुंबई के कादंवलि पश्चिम में मथुरादास रोड पर स्थित ‘हंसा हेरिटेज’ इमारत की 14वीं मंजिल पर रात साढ़े आठ बजे आग लगी। अधिकारी ने कहा, ‘पुलिस, दमकल की 4 गाड़ियां और अग्निशमन विभाग के कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग बुझाने का काम अब भी जारी है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।