A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: मुंबई में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम की इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर

VIDEO: मुंबई में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम की इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर

आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हुईं हैं। अभी तक किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। शोरूम के अंदर रखा इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर राख हो गया है।

लगी भीषण आग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV लगी भीषण आग

मुंबई में मंगलवार तड़के बांद्रा इलाके के एक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम की इमारत में भीषण आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग के बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

मंगलवार तड़के 4 बजे लगी आग

अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को आग बांद्रा पश्चिम इलाके में लिंकिंग रोड पर बहुमंजिला इमारत में सुबह करीब 4:10 बजे लगी है। एक अधिकारी ने कहा कि आग इमारत के तहखाने तक ही सीमित रही। मौके पर पुलिस की टीम और 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहनों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुंबई में कल ED कार्यालय की इमारत में लगी थी आग

बता दें कि मुंबई में पिछले दो दिनों के अंदर तड़के लगी यह दूसरी बड़ी आग है। रविवार को बैलार्ड एस्टेट क्षेत्र में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय की एक इमारत में भीषण आग लग गई थी। दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में कैसर-ए-हिंद इमारत में सुबह करीब 2:30 बजे आग लगी। जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) का कार्यालय स्थित है। यह लेवल-3 की आग थी, जिसे बुझाने में 12 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। भारी धुएं के कारण आग पर काबू पाने में समय लगा। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

आग लगने से एक की हो गई थी मौत

वहीं, दूसरी ओर 26 अप्रैल को अंधेरी क्षेत्र में एक आवासीय इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। छह अन्य लोगों की आग के कारण दम घुटने की शिकायत सामने आई थी।