मुंबई से सटे मीरा रोड पुलिस ने सायबर फ्रॉड के मामले में एक बड़े गिरोह को पकड़ा है। 450 से 500 के लोगों के साथ ठगी की गई है। ठगी का आंकड़ा 200 करोड़ के पार तक का है। यह गिरोह लोगों को इन्वेस्टमेंट के लुभावने ऑफर देकर ठगता था। मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, सभी लोग काफी पढ़े लिखे हैं। इन लोगों ने जालसाजी का अपना नेटवर्क पूरे देश में फैला रखा था।
फर्जी इन्वेस्टमेंट वेबसाइट बनाकर ठगी
इन लोगों का ठगने का काम करने का ढंग भी बड़ा शातिराना था। लोगों को ठगने के लिए इन्होंने कई फर्जी इन्वेस्टमेंट वाली वेबसाइट बनाई हुई थी। इस वेबसाइट पर इन्होंने इन्वेस्टमेंट के कई फर्जी और लुभावने ऑफर दे रखे थे।
इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक बनाए गए अकाउंट
शेयर मार्केट, गोल्ड ट्रेडिंग, फोरेक्स ट्रेडिंग में अच्छे मुनाफे के दावे किए गए थे। लोग ज्यादा से ज्यादा इनके जाल में फंसे इसलिए फेक वेबसाइट्स के काफी प्रोमोशन किए हुए थे। इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक जैसे प्लेटफॉर्म पर वेबसाइट को प्रमोट किया जाता था। इसके अलावा मेट्रीमोनियल साइट, डेटिंग साइट पर भी फेक प्रोफाइल बनाके लोगों को फसाया जाता था और इन्वेस्टमेंट के लिए कहा जाता था।
काफी दिनों से चल रहा था ये धंधा
इस वेबसाइट पर एक बार पैसे इन्वेस्ट कर लिए तो कभी पैसे लौटकर नहीं आते थे। लूट के पैसों को बाइनेंस क्रीप्टो में कनवर्ट करके देश के बाहर भेजा जाता था। फंसाने का यह गोरख धंधा काफी दिनों से चल रहा था।
आरोपी लगातार बदल रहे थे लोकेशन
आरोपी पुलिस की रेडार में ना आएं, इसलिए अपना लोकेशन लगातार बदलते रहते थे। हर राज्य में इन्होंने ठगी को अंजाम दिया, लेकिन 12 नवंबर के के दिन इनकी किस्मत इनके साथ नहीं थी। यह लोग मीरा रोड हाई वे पर स्तिथ एक होटल के कमरे से ठगी को अंजाम दे रहे थे, पुलिस ने सूचना के आधार पर होटल में रैड कर इन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। शुरुआत में मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से इनके पास से कई लैपटॉप, कई फोन, सिम कार्ड्स और कई दस्तावेज मिले हैं।
सभी आरोपी काफी पढ़े लिखे
इन 5 लोगों से जैसे पूछताछ और जांच आगे बढ़ी तो कई हैरान करने वाले खुलासे हुए। यह सभी पढ़े लिखे, सोसियल मीडया के अच्छे जानकार और टेक सेवी हैं। अब तक कि जांच में पुलिस ने इनके ठगी से जुड़े 11 राज्यो में 51 केसेस को सॉल्व किया है।
ठगी का आंकड़ा 200 करोड़ के पार का
पुलिस ने कहा कि फ्रॉड की कीमत करीब 58 करोड़ की है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और पुलिस को अंदेशा है कि इन्होंने 450 से 500 लोगों को ठगा होंगा। ठगी का आंकड़ा 200 करोड़ के पार का है।
पुलिस ने कई अकाउंट सीज किए हैं। जिन 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं..
- रोशन शेट्टी , BA
- साबिर ख़ान
- सनद दास, MBA
- आमिर शेर ख़ान
- राहुल कुमार
- मोहम्मद बलोच
- अभिषेक
किन राज्यों में कितने मामले
- महाराष्ट्र में 18
- दिल्ली और कर्नाटक में 8-8
- राजस्थान 1
- गोवा 1
इस गिरोह का मुखिया दुबई से ऑपरेट करता है। पुलिस की माने तो गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।