Mumbai Rain LIVE: महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश, पानी-पानी हुआ मुंबई, रेल यातायात हुआ ठप
Mumbai Rain LIVE: भारी बारिश के चलते मुंबई के कई इलाकों में जलभराव देखा जा रहा है। ऑफिस जाने वाले लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र में मानसून का असर दिखने लगा है। मुंबई में कल रात से ही तेज बारिश हो रही है। मुंबई के पश्चिम उपनगर में 190 एमएम बारिश हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुंबई स्थित क्षेत्रीय केंद्र ने बुधवार तड़के मुंबई और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
महाराष्ट्र के अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते मुंबई जाम हो गया है। कई निचले इलाकों में जलभराव हुआ है। इसमें हिंदमाता , माटुंगा, कुर्ला अंधेरी के इलाके शामिल है
वहीं, आज जारी हुई चेतावनी में कहा गया है कि महाराष्ट्र के कई जिलों में बिजली गिरने के साथ-साथ गरज-चमक और भारी बारिश की प्रबल संभावना है। मुंबई स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Live updates : Mumbai Rain LIVE:
-
June 24, 2026 11:38 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
सड़कों पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम
भारी बारिश के बीच नवी मुंबई के ठाणे-बेलापुर रोड पर ट्रैफिक जाम देखा गया। नवी मुंबई में कल रात से लगातार भारी बारिश हो रही है। ऑफिस जाने वाले लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर गाड़ियां रेंग रहीं हैं।
-
June 24, 2026 10:59 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
अगले तीन घंटों में होगी झमाझम बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को सुबह 10 बजे जारी अपने बुलेटिन में कहा कि अगले 3 घंटों के लिए मुंबई और ठाणे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, आवश्यक सावधानियां बरतने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। यह चेतावनी अगले तीन घंटे तक प्रभावी रहेगी।
-
June 24, 2026 9:55 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
रेल यातायात पूरी तरह ठप
ट्रांस हार्बर रेल मार्ग पर रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। कोपरखैरणे और तुर्भे स्टेशन के बीच पटरियों के नीचे की मिट्टी बह जाने के कारण दोनों दिशाओं की रेल सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। भारी बारिश के चलते पटरियों के नीचे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र इस रूट पर यातायात पूर्णतः बंद कर दिया है। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का उपयोग करने की सलाह दी गई
-
June 24, 2026 8:48 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
मुंबई में 13 दिन देरी से आया है मानसून
दक्षिण -पश्चिम मानसून ने आखिरकार मंगलवार को मुंबई में दस्तक दे दिया है। जो की सामान्य तारीख से 13 दिन बाद आया है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। मुंबई में मानसून की सामान्य शुरुआत की तारीख 10 जून है। 2023 में मानसून इससे भी देरी से यानी 25 जून को आया था।
-
June 24, 2026 8:38 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
भारी बारिश के चलते एक मकान की गिरी वॉल
मुंबई के विक्रोली वेस्ट में कल रात एक रिहायशी इमारत के पास बनी रिटेनिंग वॉल गिर गई। मलबा पूरा सड़क पर बिखर गया। शुरुआती जानकारी में अभी पता नहीं चल पाया है कि इस हादसे में किसी की जान गई है कि नहीं। पुलिस और राहत एवं बचाव कार्य की टीम मौके पर पहुंची है।
-
June 24, 2026 8:36 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
पानी में डूबे रेलवे ट्रैक
मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दादर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी से भरे हुए दिखे। BMC के रिकॉर्ड के अनुसार, कल सुबह 8:00 बजे से आज सुबह 7:00 बजे के बीच मुंबई में 300 mm से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है।
-
June 24, 2026 8:35 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
कल रात से हो रही भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव
महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में कल रात से लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते मुंबई शहर के कुछ इलाकों में जलभराव देखा गया। BMC ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग ज़िलों में मध्यम से तेज़ बारिश के लिए ऑरेंज वॉर्निंग जारी की है।