A
Hindi News महाराष्ट्र मुंबई में हिट एंड रन का केसः इनोवा ने मासूम को कुचला, मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत, शादी के 20 साल बाद हुआ था पैदा

मुंबई में हिट एंड रन का केसः इनोवा ने मासूम को कुचला, मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत, शादी के 20 साल बाद हुआ था पैदा

एक कपल के शादी के 20 साल बाद जन्मे बेटे की मौत हो गई। आरोप है कि तेज रफ्तार इनोवा कार ने मासूम बच्चे को कुचल दिया और वहां से फरार हो गया।

मुंबई के मलाड में हिट एंड रन का केस- India TV Hindi Image Source : REPORTER मुंबई के मलाड में हिट एंड रन का केस

मुंबई के मालाड पूर्व निलयोग विराट बिल्डिंग में रहने वाले सिंह परिवार में पांच तारीख को शादी का माहौल था, शादी के बाद पूरा परिवार खुशियों में शामिल होने के लिए जमा हुआ था। 7 फरवरी के दोपहर चार बजे के करीब लड़का बिल्डिंग के नीचे खेल रहा था, तभी ब्लैक कलर की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी तेज रफ्तार में आया और चार वर्ष के लक्ष सिंह नाम के बच्चे को कुचल दिया और फिर घटना की जानकारी वॉचमैन को देकर फरार हो गया।

शादी के 20 बाद पैदा हुआ था बेटा

बच्चे के पिता जयप्रकाश सिंह ने बताया कि शादी के 20 साल बाद इनका बेटा पैदा हुआ था, उनका एक लाडला बेटा था। घटना के बाद अगर कार चालक बच्चे को अस्पताल लेकर गया होता तो शायद उसका जान बच सकता था। उन्होंने ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को तुंरत हॉलीडे कोर्ट में हाजिर किया और पुलिस कस्टडी नहीं मांगा। साथ ही पुलिस आरोपी को बेल देने वाली थी तभी घर वालों को पता चला और दिंडोशी पुलिस स्टेशन में जाकर हंगामा किया तब जाकर उसका जमानत पुलिस ने रोका।

पुलिस ने आरोपी कि गिरफ्तार किया

परिवार ने हिट एंड रन के तहत मामला दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि आरोपी ने बच्चे को कुचलने के बाद घसीटा भी हैं। लक्ष को कुचलने के बाद वही छोड़कर भाग गया जिसके बाद बिल्डिंग का सिक्योरिटी गार्ड उसको गोद में लेकर जाते हुए दिख रहा हैं। दिंडोशी पुलिस ने कहा कि FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी का नाम रमेश देवजी जतरारा हैं। जो कार पार्किंग उस बिल्डिंग में करता है लेकिन रहता कही और है।

सामने आया सीसीटीवी

घटना की सीसीटीवी भी सामने आयी है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि चार साल के बच्चे को कुचलने के बाद कार अचानक रुकती है..थोड़ी देर बाद वॉचमैन बच्चे को गोद में लेकर जाते हुए दिख रहा है और फिर तुरंत बाद कार चालक इनोवा लेकर फरार होते हुए दिखाई दे रहा हैं।

रिपोर्ट- गोविंद ठाकुर