1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में युवक के साथ हुई मारपीट का सामने आया सच, दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित आशीष दुबे ने बताई आपबीती

मुंबई में युवक के साथ हुई मारपीट का सामने आया सच, दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित आशीष दुबे ने बताई आपबीती

मुंबई के कांदिवली इलाके में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कांदिवली इलाके में पंडित के साथ मारपीट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कांदिवली इलाके में पंडित के साथ मारपीट

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कांदिवली इलाके में पंडित के साथ हुई मारपीट मामले का सच सामने आ गया है। कांदिवली इलाके में जिस पंडित आशीष दुबे के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उन्होंने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा कि जिस दिन (बीते शनिवार) यह घटना हुई, उस दिन वे पूजा करवा कर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी को कुछ लड़कों ने टक्कर मारी थी।

चाकू से हमला

पंडित ने कहा कि इसके बाद आसपास के लोगों ने उन लड़कों को थोड़ा बहुत मार दिया। इसी से नाराज होकर उन लोगों ने पंडित के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। पंडित आशीष दुबे ने बताया कि आसपास के लोगों की तरफ से और पुलिस ने उनकी मदद की। 

कुछ लोगों ने गाड़ी में मार दी टक्कर

मुंबई के कांदिवली इलाके से एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में एक पंडित (आशीष दुबे) के ऊपर कुछ लोग धारदार हथियार से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पंडित किसी जगह से पूजा का कार्यक्रम करवा कर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी को कुछ लोगों ने टक्कर मार दी। इसके बाद लोगों द्वारा आरोपियों की पिटाई की गई। इसके चलते नाराज आरोपियों ने पंडित के साथ मारपीट की। पंडित आशीष दुबे पर हमला भी किया। 

पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में केस रजिस्टर करते हुए 4 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने धारा 109, 115(2), 118(1), 226(1) और 281 के तहत ममला दर्ज़ करते हुऐ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

सामने आए दोनों आरोपियों के नाम
 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रथम खिलाते और खलील मनिहार है। पुलिस इन पर कानूनी कार्रवाई करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की बात कर रही है।