1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. टीचर को बना दिया मुंबई मेयर ऋतु तावड़े का पति, YouTube क्रिएटर पर FIR

टीचर को बना दिया मुंबई मेयर ऋतु तावड़े का पति, YouTube क्रिएटर पर FIR

मुंबई की मेयर की तस्वीर के साथ एक फोटोग्राफी शिक्षक की फोटो लगाकर उनका पति बताए जाने का मामला सामने आया है। शिक्षक को 26 अगस्त को इसके बारे में जानकारी मिली।

YouTube पर टीचर को बताया मेयर का पति- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT YouTube पर टीचर को बताया मेयर का पति

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े की तस्वीर के गलत इस्तेमाल और एक 55 वर्षीय फोटोग्राफी शिक्षक को उनका पति बताए जाने के मामले में मुंबई पुलिस ने अज्ञात YouTube कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायत के आधार पर कालाचौकी पुलिस ने 27 अगस्त को मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

शिकायतकर्ता भायखला निवासी 55 वर्षीय फोटोग्राफी शिक्षक हैं। उनका आरोप है कि उनकी तस्वीर और मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े की तस्वीर का बिना अनुमति इस्तेमाल कर एक YouTube शॉर्ट वीडियो तैयार किया गया। इस वीडियो में शिक्षक को गलत तरीके से मेयर के पति के रूप में पेश किया गया।

WhatsApp पर मिला वीडियो का लिंक

शिक्षक के मुताबिक, उन्हें 26 अगस्त को इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली। उनकी बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला ने उन्हें WhatsApp के जरिए YouTube वीडियो का लिंक भेजा। वीडियो देखने के बाद उन्हें पता चला कि उनकी तस्वीर का इस्तेमाल गलत दावे के साथ किया गया है।

FIR में दर्ज शिकायत के अनुसार, वीडियो में शिक्षक के नाम के अलावा उनकी शिक्षा, पेशे, धर्म, शौक और पारिवारिक पृष्ठभूमि से संबंधित जानकारियां भी दिखाई गई थीं। शिकायतकर्ता ने इसे उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है।

Image Source : Reporter Inputटीचर को मेयर का 'फर्जी पति' बनाकर पेश किया गया।

'gk-shorts-videos' चैनल पर अपलोड हुआ था वीडियो

पुलिस के मुताबिक, वीडियो "gk-shorts-videos" नाम के YouTube चैनल पर पोस्ट किया गया था। पुलिस अब चैनल संचालक की पहचान करने के लिए डिजिटल साक्ष्यों और IP एड्रेस से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

शिकायतकर्ता ने जांच के दौरान वीडियो के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर प्रेमिका को पिलाया

एक अन्य खबर में, मुंबई में चेंबूर के आरसीएफ पुलिस थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर महिला को कथित तौर पर जहर मिला सॉफ्ट ड्रिंक पिलाने का शक है। बताया जा रहा है कि आरोपी को संदेह था कि महिला किसी दूसरे युवक के साथ रिश्ते में थी।

ये भी पढ़ें-

'डिजिटल अरेस्ट' पर न्यायपालिका सक्रिय, संसद के कानून का इंतजार नहीं कर रही: CJI सूर्यकांत

बॉयफ्रेंड ने पिलाया जहर मिला कोल्ड ड्रिंक, 24 साल की प्रेमिका की मौत; चरित्र पर था शक