A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई को बड़ी सौगात, सीएम फड़णवीस ने मुंबई मेट्रो लाइन 9 के फर्स्ट फेज का किया उद्घाटन, जानिए इसकी खासियत

मुंबई को बड़ी सौगात, सीएम फड़णवीस ने मुंबई मेट्रो लाइन 9 के फर्स्ट फेज का किया उद्घाटन, जानिए इसकी खासियत

मुंबई मेट्रो लाइन- 9 के फेज-1 की शुरुआत के साथ शहर की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिली है। दहिसर (पूर्व) से काशीगांव तक 4.7 किमी लंबे इस पहले चरण में चार स्टेशन शामिल हैं। इसके चालू होने से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा।

Devendra fadnavis- India TV Hindi
Image Source : @MAHARASHTRADGIPR देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अन्य नेता

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को आज एक बड़ी सौगात मिली है। शहर की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से मुंबई मेट्रो लाइन-9 का पहला चरण आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया। यह नई मेट्रो लाइन दहिसर पूर्व से मीरा-भायंदर तक बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और लाखों यात्रियों के सफर को आसान बनाएगी।

क्या है मेट्रो लाइन-9 प्रोजेक्ट

दरअसल, मेट्रो लाइन-9 कुल 10.5 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर है। इस कॉरिडोर मेंजिसमें कुल 8 स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें दहिसर (पूर्व), पांडुरंगवाड़ी, मिरागांव, काशीगांव, साई बाबा नगर, मेदित्या नगर, शहीद भगत सिंह गार्डन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस गार्डन शामिल हैं।

फेज-1 की खासियत

आज से शरू हुए फर्स्ट फेज की लंबाई 4.7 किलोमीटर है। इसमें दहिसर (पूर्व), पांडुरंगवाड़ी, मिरागांव और काशीगांव कुल 4 स्टेशन शामिल हैं। इस मेट्रो का फर्स्ट फेज वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के साथ सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करता है और यात्रियों को अंधेरी (पूर्व) तक आसान सफर की सुविधा देता है।

बेहतर कनेक्टिविटी

मेट्रो लाइन-9  मुंबई मेट्रो की लाइन-7 और लाइन-7A के जरिए एयरपोर्ट से भी जुड़ती है। इससे मीरा-भायंदर से छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक की यात्रा आसान हो जाएगी। दहिसर (पूर्व) पर इंटरचेंज सुविधा से मुंबई मेट्रो लाइन 2A से भी कनेक्शन मिलेगा, जिससे मल्टीमोडल ट्रांसपोर्ट का बेहतर नेटवर्क तैयार होगा।

इस मेट्रो के शुरू होने से दहिसर टोल नाका पर लगने वाले भारी ट्रैफिक में कमी आएगी। अनुमान है कि 20 से 30 प्रतिशत यात्री सड़क से मेट्रो की ओर शिफ्ट होंगे, जिससे पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम 10-15 प्रतिशत तक घट सकता है।  साथ ही, काशीगांव और मीरा-भायंदर से अन्य इलाकों तक यात्रा करने वालों का समय काफी बचेगा, जिससे रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों और छात्रों को राहत मिलेगी।

यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं

इस लाइन में स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, सीसीटीवी निगरानी, बेहतर लाइटिंग और आधुनिक साइनबोर्ड जैसी सुविधाएं दी गई हैं। ये सुविधाएं यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाती हैं। यह मेट्रो लाइन पर्यावरण के अनुकूल है। इलेक्ट्रिक ट्रेनों के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन कम होगा। रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम और ऊर्जा-कुशल डिजाइन से बिजली की बचत भी होगी।