A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. मुंबई में शव यात्रा के दौरान हिंसा: 200 लोगों पर मामला दर्ज, 33 गिरफ्तार

मुंबई में शव यात्रा के दौरान हिंसा: 200 लोगों पर मामला दर्ज, 33 गिरफ्तार

मुंबई में एक व्यक्ति की शव यात्रा के दौरान हिंसा होने पर पुलिस ने करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

<p>Stone Pelting in Mumbai</p>- India TV Hindi
Stone Pelting in Mumbai

मुंबई। मुंबई में एक व्यक्ति की शव यात्रा के दौरान हिंसा होने पर पुलिस ने करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को शव यात्रा में शामिल लोगों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर हमला किया था और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। 

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पिछले हफ्ते, पंचाराम रिठाडिया (44) ने तिलक नगर रेलवे स्टेशन के निकट रेलगाड़ी के आगे कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। वह कई महीनों से लापता अपनी 17 वर्षीय बेटी का पता नहीं लगने के कारण परेशान था। अपने सुसाइड नोट में रिठाडिया ने लिखा है कि बेटी का पता लगाने में पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) लखमी गौतम ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मंगलवार को उपनगर चेंबूर के श्मशान घाट तक रिठाडिया की अंतिम यात्रा के दौरान उनके नाराज संबंधियों और कुछ अन्य लोगों ने कथित तौर पर पुलिस पर पथराव किया और एक पुलिस वैन समेत अन्य निजी वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार रात को करीब 200 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।