A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसा, डिप्टी जीएसटी कमिश्नर सहित दो लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसा, डिप्टी जीएसटी कमिश्नर सहित दो लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में डिप्टी जीएसटी कमिश्नर सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसा, डिप्टी जीएसटी कमिश्नर सहित दो लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसा, डिप्टी जीएसटी कमिश्नर सहित दो लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

 मुंबई: मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में डिप्टी जीएसटी कमिश्नर सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक आज सुबह मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे चलती इनोवा कार का टायर अचानक फट गया। इससे इनोवा कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। इनोवा कार में सवार डिप्टी जीएसटी कमिश्नर समेत दो लोगों को मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।