फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी मामले में प्रवीण लोनकर की गिरफ्तारी के बाद हथियारों की सप्लाई का लिंक सामने आया है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से पहले सप्लाई किए गए हथियारों की भी जानकारी क्राइम ब्रांच को मिली। क्राइम ब्रांच को पूछताछ के दौरान पता चला कि प्रवीण लोनकर ने बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले पुणे में दो बार हथियारों की खेप पहुंचाई थी। हर खेप में तीन-तीन पिस्टल थीं, यानी कुल छह पिस्टल पुणे भेजी गई थीं।
एक पिस्टल अभी भी गायब
जांच में सामने आया है कि इन छह पिस्टलों में से तीन पिस्टल प्रवीण ने आरोपी आसाराम फासले को दी थीं। इसके बाद फसाले ने ये हथियार गिरफ्तार आरोपी स्वप्निल सकट को दे दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले महीने स्वप्निल सकट के घर पर की गई तलाशी के दौरान इन हथियारों में से दो पिस्टल बरामद की गई थीं। हालांकि, एक पिस्टल अभी भी गायब है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
अब तक कौन-कौन पकड़े गए?
इसी मामले में पुलिस ने पुणे से 42 साल के आसाराम फासले को भी गिरफ्तार किया था। स्वप्निल सकट के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक पिस्टल, तीन मैगजीन जिनमें कारतूस भरे थे और एक एयर गन भी मिली थी। इस केस में शुरुआत में पुणे के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें स्वप्निल बंडू सकत (23) जो वडगांव बुद्रुक का रहने वाला है, धायरी का छात्र समर्थ शिवशरण पोमाजी (19), पुणे में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करने वाला सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (19) और कर्वेनगर का सेल्समैन आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19) शामिल हैं।
बाद में टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने हरियाणा से चार और आरोपियों को पकड़ा। इनमें मुख्य शूटर दीपक रमेशचंद्र शर्मा (24) के साथ सनी कुमार (23), सोनू ठाकुर (23) और रितिक यादव (22) शामिल हैं। इसके अलावा एक आरोपी विष्णु कुशवाहा (26) को आगरा से गिरफ्तार किया गया, जबकि जतिन भारद्वाज (24) और विशाल को उत्तर प्रदेश के नोएडा गाजियाबाद इलाके से पकड़ा गया।
आरोपियों के निशाने पर और कौन-कौन?
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच अपनी इन्वेस्टिगेशन में यह पता लगाने में जुटी है, कि क्या इन घटनाओं के अलावा कुछ अन्य लोगों को भी टारगेट बनाया जा सकता था, और इन आरोपियों के निशाने पर और कौन-कौन था।
ये भी पढ़ें- बजट सत्र के बीच मुंबई विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
नशे में धुत युवक ने अचानक कर दिया हमला, क्लीनर की मौके पर मौत, सामने आया डरावना वीडियो