A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. गेटवे ऑफ इंडिया पर 'फ्री कश्मीर' स्लोगन पर शिवसेना सांसद संजय राउत का डैमेज कंट्रोल, बताई इसके पीछे की सच्चाई

गेटवे ऑफ इंडिया पर 'फ्री कश्मीर' स्लोगन पर शिवसेना सांसद संजय राउत का डैमेज कंट्रोल, बताई इसके पीछे की सच्चाई

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर जेएनयू हिंसा के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में फ्री कश्मीर के स्लोगन सामने आने से विवाद बढ़ गया है।

<p>Sanjay Raut on Free Kashmir</p>- India TV Hindi
Sanjay Raut on Free Kashmir

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर जेएनयू हिंसा के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में फ्री कश्मीर के स्लोगन सामने आने से विवाद बढ़ गया है। विरोध में कश्मीर का नाम उछलने से महाराष्ट्र में सत्ता पर काबिज शिवसेना भी बैक फुट पर आ गई है। फ्री कश्मीर स्लोगन पर बढ़े विवाद पर आज शिवसेना सांसद संजय राउत डैमेज कंट्रोल करते दिखाई दिए। उन्होंने आज मीडिया रिपोर्ट और अखबारों के हवाले से इस स्लोगन के पीछे की मंशा को साफ करने की कोशिश की। 

आज इस विवाद पर बोलते हुए संजय राउत ने कहा कि मैंने आज के अखबार बढ़े हैं, जिसमें फ्री कश्मीर का बैनर थामने वाले लोगों ने साफ किया है कि फ्री कश्मीर के पीछे उनकी कोशिश सिर्फ कश्मीर से इंटरनेट सेवाओं, मोबाइल सेवाओं और अन्य चीजों पर जारी बंदिशों को खत्म करने की मांग को सामने रखने की थी। इसके किसी अन्य मंशा से जोड़ने की कोशिश न की जाए। हालांकि संजय राउत ने साफ किया यदि कोई भी भारत से कश्मीर की आजादी की बात करेगा जो इसे सहन नहीं किया जाएगा। 

बता दें कि जेएनयू हिंसा के खिलाफ कल शाम मुंबई के गेटवे आफ इंडिया पर प्रदर्शन चल रहा था। प्रदर्शन के दौरान सोमवार को मुंबई में 'फ्री कश्मीर' का पोस्टर दिखाई दिया। अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और गेटवे ऑफ इंडिया पर जो प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर रहे थे, उन्हें अब आजाद मैदान शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें गेटवे ऑफ इंडिया से आजाद मैदान ले जाया गया है।