1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसर को दिया जाएगा नया लुक, अपग्रेड भी होगा, CM फडणवीस ने शेयर की तस्वीरें

मुंबई: श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसर को दिया जाएगा नया लुक, अपग्रेड भी होगा, CM फडणवीस ने शेयर की तस्वीरें

मुंबई में श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसर को नया लुक दिया जाएगा। इसके अलावा मंदिर को अपग्रेड भी किया जाएगा। खुद सीएम फडणवीस ने इसकी जानकारी दी है।

Shri Siddhivinayak- India TV Hindi
Image Source : X@DEV_FADNAVIS श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसर को नया लुक दिया जाएगा

मुंबई: मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार और नवीनीकरण होने वाला है। खुद सीएम फडणवीस ने इससे जुड़ी तस्वीरें सामने आई हैं। सीएम ने तस्वीरें पोस्ट करके बताया, "हमारे श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार और नवीनीकरण होने वाला है। आज हमने इसके लिए भूमिपूजन किया। गणपति बप्पा मोरिया।"

गौरतलब है कि देश-विदेश से श्रद्धालु श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं और यहां भक्तों की भारी भीड़ होती है। ऐसे में यहां का नवीनीकरण होने से भक्तों को भी सहूलियत होगी और मंदिर भी भव्य दिखेगा। इस मंदिर की प्रसिद्धि की बात करें तो यहां दर्शन के लिए बड़े-बड़े नेता, बॉलीवुड सेलिब्रिटियों और अंबानी समेत बड़े-बड़े बिजनेसमैनों का जमावड़ा लगता है।

श्री सिद्धिविनायक मंदिर के बारे में जानिए

  • ये मंदिर मुंबई में स्थित है और भगवान गणेश को समर्पित है। भगवान गणेश को मनोकामनाएं पूरा करने वाला माना जाता है।
  • अगर मंदिर के इतिहास की बात करें तो मूल मंदिर ईंटों का बना साधारण ढांचा था। 1990 के दशक में महाराष्ट्र सरकार ने इसके विस्तार के लिए प्रभावी कदम उठाए। जिसके बाद इस मंदिर की भव्य संरचना बनी।
  • मंगलवार और गणेश चतुर्थी पर मंदिर में ज्यादा भीड़ होती है। लाखों श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामनाएं पूरी करने आते हैं। 
  • मंदिर परिसर में मुख्य हॉल, गर्भगृह, पूजा प्लेटफॉर्म, प्रसाद रसोई (लिफ्ट से गर्भगृह तक), आराम कक्ष, प्रशासनिक कार्यालय, बोर्ड रूम, लाइब्रेरी (8000+ पुस्तकें) और त्योहारों के लिए भोजन तैयार करने की जगह है। यहां स्वर्ण डोम गणेश की शक्ति और उपस्थिति का प्रतीक है।

 

श्री सिद्धिविनायक मंदिर का नवीनीकरण होने से भक्तों के लिए काफी आराम हो जाएगी क्योंकि अभी मंदिर में जब भारी भीड़ होती है तो लोगों को खड़े होने की भी जगह नहीं मिल पाती है। सभी भक्त भी इस खबर को सुनकर उत्साहित होंगे।