A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. महाराष्‍ट्र: पुणे के चिंचवड़ इलाके में झोपड़पट्टी में लगी आग, दो लोगों की मौत

महाराष्‍ट्र: पुणे के चिंचवड़ इलाके में झोपड़पट्टी में लगी आग, दो लोगों की मौत

पुणे के चिंचवड़ इलाके में बुधवार की रात दलवीनगर की झोपड़पट्टी में आग लग गई। इस आग में 2 लोगों के जल कर मरने की खबर है।

<p>representational image</p>- India TV Hindi
representational image

पुणे के चिंचवड़ इलाके में बुधवार की रात दलवीनगर की झोपड़पट्टी में आग लग गई। इस आग में 2 लोगों के जल कर मरने की खबर है। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक इस हादसे में फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात यहां के दलवीनगर इलाके में आग लग गई। इसके चलते यहां मौजूद 5 झोपडि़यों में आग लग गई। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। और जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस हादसे में 2 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।