A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंब्रा में संदल जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, डांस कर रहे लोगों पर गिरा DJ, 7-8 लोग गंभीर रूप से घायल

मुंब्रा में संदल जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, डांस कर रहे लोगों पर गिरा DJ, 7-8 लोग गंभीर रूप से घायल

वीडियो में देखा जा सकता है कि काफी लोग डीजे के ऊपर चढ़े हुए हैं। वहीं, कई लोग उसके नीचे डांस कर रहे हैं। अचानक डीजे नीचे गिर जाता है और डांस कर रहे लोगो दब जाते हैं। इन्हीं लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

mumbra DJ- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मुंब्रा में डीजे गिरा

महाराष्ट्र के ठाणे में एक डीजे डांस कर रहे लोगों पर गिर गया। इस हादसे में 7-8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ठाणे जिले के मुंब्रा स्थित अमृत नगर इलाके में हुआ। यहां ख्वाजा फखरुद्दीन शाह बाबा के संदल जुलूस के दौरान कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जुलूस के दौरान तेज डीजे और आतिशबाजी चल रही थी, तभी अचानक डीजे पर अत्यधिक भार पड़ने से वह संतुलन खो बैठा और उसके साथ मौजूद 7 से 8 लोग नीचे गिर पड़े।

इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ख्वाजा फखरुद्दीन शाह बाबा के उर्स के दौरान मुंब्रा शहर में वर्षों से संदल जुलूस निकालने की परंपरा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। बताया जा रहा है कि पहले भी इस तरह के आयोजनों को लेकर मुंब्रा पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। फिलहाल, इस हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

वायरल हो रहा हादसे का वीडियो

इस हादसे के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें डीजे गिरता हुआ देखा जा सकता है। वीडियो में एक दर्जन से ज्यादा लोग डीजे में खड़े नजर आ रहे हैं। अन्य सभी लोग उसके पीछे चलते हुए डांस कर रहे हैं। तभी अचानक डीजे नीचे की तरफ झुकने लगता है और जमीन पर गिर जाता है। गनीमत रही कि डीजे झटके के साथ नीचे नहीं आया। इस वजह से ऊपर खड़े लोगों को बहुत गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, डीजे के ठीक पीछे चलते हुए डांस कर रहे लोगों के ऊपर डीजे और उसके ऊपर सवार लोगों का भार पड़ गया। इस वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें-

मुंबई में धार्मिक कार्यक्रम में था पति, पीछे से नाबालिग सौतेले बेटे संग फरार हो गई दूसरी पत्नी

तंजीर ने जबरन शराब पिलाई, शारीरिक संबंध बनाते हुए तुलसी की माला हटाई, कहा- 'गजवा ए हिंद करना है'