1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. डोंबिवली में शिवसेना–बीजेपी के बीच जोरदार हंगामा, पैसे बांटते हुए BJP कार्यकर्ताओं को रंगेहाथ पकड़ने का दावा

डोंबिवली में शिवसेना–बीजेपी के बीच जोरदार हंगामा, पैसे बांटते हुए BJP कार्यकर्ताओं को रंगेहाथ पकड़ने का दावा

महाराष्ट्र महानगर निगम के चुनावों में सत्ताधारी गठबंधन के दो अहम घटक दल बीजेपी और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर पैसे बांटने के आरोप लगाए।

BJP, shiv sena- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बीजेपी और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा

डोंबिवली : डोंबिवली में चुनाव प्रचार के दौरान शिवसेना और बीजेपी के बीच जोरदार हंगामा देखने को मिला। शिवसेना के उम्मीदवार नितिन पाटिल ने आरोप लगाया है कि बीजेपी  की ओर से मतदाताओं को पैसे बांटे जा रहे थे और इसी दौरान उन्हें रंगेहाथ पकड़ा गया।

मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसों का लालच

नितिन पाटिल का दावा है कि मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसों का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा था। इस गंभीर मामले की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन और चुनाव अधिकारियों को दी गई थी। हालांकि, शिवसेना उम्मीदवार का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद चुनाव अधिकारी और पुलिस प्रशासन करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे।

शिवसेना और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और शिवसेना और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। मौके पर मौजूद नागरिकों की भी भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे हालात और बिगड़ गए।

डोंबिवली की चुनावी राजनीति गरमाई

फिलहाल पुलिस और चुनाव आयोग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि पैसे किसके थे, किस उद्देश्य से बांटे जा रहे थे और इस पूरे प्रकरण के पीछे कौन जिम्मेदार है। इस घटना से डोंबिवली की चुनावी राजनीति और अधिक गरमा गई है।

डोंबिवली से सुनील शर्मा की रिपोर्ट