A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नशे में धुत सेना के जवान ने अपनी कार से कई लोगों को मारी टक्कर, गुस्साए ग्रामीणों ने पीट-पीटकर किया अधमरा

नशे में धुत सेना के जवान ने अपनी कार से कई लोगों को मारी टक्कर, गुस्साए ग्रामीणों ने पीट-पीटकर किया अधमरा

नशे में धुत सेना के जवान को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। कार से बाहर निकाल कर नशे में धुत सेना के जवान को जमकर पीटा गया। उसके चेहरे में गहरे घाव के निशान पड़ गए।

घायल सेना का जवान- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT घायल सेना का जवान

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ग्रामीण इलाके के रामटेक में नशे में धुत सेना के जवान ने अपनी कार से इलाके में हंगामा खड़ा कर दिया। सेना के जवान ने कार से कई लोगों को टक्कर मार दी। साथ ही कई गाड़ियों को भी टक्कर मारी है। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक का पीछा किया और उसकी बुरी तरह पीट कर अधमरा कर दिया।

इतना मारा कि चेहरे से निकलने लगा खून

गुस्साए ग्रामीणों ने उसे इतना पीटा कि कार चालक सेना का जवान का चेहरा पूरी तरह से खूना-खच्चर हो गया। चेहरे पर गहरे घाव के निशान पड़ गए। जिस सेना के जवान को पीट-पीटकर अधमरा किया गया है, वो रामटेक के हमलापुरी इलाके का रहने वाला है। इसका नाम हर्षपाल महादेव वाघमारे है। 

सेना का जवान, छुट्टी पर आया था गांव

हर्षपाल भारतीय सेना में जवान है। असम में उसकी तैनाती है। वो चार दिन पहले असम से छुट्टी पर अपने गांव रामटेक आया था। अत्यधिक नशे में होने के कारण, वो ठीक से गाड़ी नहीं चला पा रहा था। वो वाहन से अपना संतुलन खो बैठा, जिससे उसने नागरधन गांव में अपनी कार से हंगामा खड़ा कर दिया। 

पेड़ से भी टकराई कार

गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इस बीच भागने के प्रयास में हर्षपाल महादेव वाघमारे की कार एक पेड़ से टकरा गई और पास के एक नाले में गिर गई। गुस्साए नागरिकों ने उसका पीछा किया और जमकर पिटाई कर दी।

हिरासत में लेकर छोड़ा गया

इस पूरे मामले पर रामटेक पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक रविंद्र मानकर ने कहा कि शराब अधिक पीने की वजह से हर्षपाल सड़क पर बुरी तरह से गाड़ी चला रहा था। इसमें कोई घायल नहीं हुआ, जिस वजह से उसे हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया है।