1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Nagpur News: PFI के टारगेट पर नागपुर का RSS मुख्यालय, हाई अलर्ट पर पुलिस

Nagpur News: PFI के टारगेट पर नागपुर का RSS मुख्यालय, हाई अलर्ट पर पुलिस

Nagpur News: पीएफआई के कार्यकर्ताओं ने अपने स्लीपर सेल के माध्यम से संघ मुख्यालय, हेडगेवार भवन और संघ के पथ संचलन की रेकी करने की जानकारी दी थी।

Nagpur News- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV GFX Nagpur News

Highlights

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ी
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और सिटी पुलिस तैनात
  • हेडगेवार भवन और आरएसएस (RSS) के पदाधिकारी PFI के टारगेट पर

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संघ मुख्यालय परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी तो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की है, लेकिन बाहरी परिसर में ये जिम्मेदारी सिटी पुलिस की है। किसी भी घटना से निपटने के लिए दोनों विभागों ने कमर कस ली है। बता दें कि ये जानकारी मिली थी कि संघ मुख्यालय, हेडगेवार भवन और आरएसएस (RSS) के पदाधिकारी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के टारगेट पर हैं। 

स्लीपर सेल को मिली थी संघ मुख्यालय की रेकी की जिम्मेदारी

पीएफआई के कार्यकर्ताओं ने अपने स्लीपर सेल के माध्यम से संघ मुख्यालय, हेडगेवार भवन और संघ के पथ संचलन की रेकी करने की जानकारी दी थी। संघ मुख्यालय टारगेट पर होने के कारण पुलिस कमिश्नर ने आला अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने के निर्देश दिए थे।

परिसर में पुलिस की गश्त बढ़ाने और 24 घंटे परिसर में निगरानी करने के लिए भी शादी पोशाक में टीमों को तैनात किया गया है। परिसर में संदेह की स्थिति में घूम रहे हर व्यक्ति की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सीआईएसएफ के अधिकारियों से भी चर्चा की गई है।

संघ मुख्यालय पुलिस की प्राथमिक सूची में है। संघ मुख्यालय सहित सभी महत्वपूर्ण इमारतों की सुरक्षा की समीक्षा की गई है। जरूरत के अनुसार बदलाव किया गया है और पुलिस किसी भी हालात का मुकाबला करने के लिए तैयार है।