1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर पुलिस ने 14 हुक्का पार्लरों समेत 17 जगहों पर मारा छापा, रात भर चला पुलिस का ऑपरेशन एक्स

नागपुर पुलिस ने 14 हुक्का पार्लरों समेत 17 जगहों पर मारा छापा, रात भर चला पुलिस का ऑपरेशन एक्स

ऑपरेशन एक्स के तहत नागपुर पुलिस ने रात भर 17 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 14 हुक्का पार्लरों से 43.37 लाख रुपये के प्रतिबंधित सामान को जब्त किया गया है।

Nagpur police raided 17 places including 14 hookah parlours police operation X continued throughout - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन

ऑपरेशन एक्स के तहत नागपुर में मादक पदार्थों की विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। मिशन एक्स की मदद से टेक्सास स्मोक के 14 हुक्का पार्लर सहित 17 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया, जबकि 32 स्थान पर सर्च ऑपरेशन रात भर चला। नागपुर में 26 आरोपियों के खिलाफ 16 प्रकरण विविध थानों में दर्ज किए गए हैं। इसकी जानकारी नागपुर के पुलिस कमिश्नर डॉक्टर रविंद्र सिंगल ने दी। नागपुर में तेजी से बढ़ती ई सिगरेट और हुक्का उत्पादों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए नागपुर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। ऑपरेशन थंडर के अंतर्गत टेक्सास नमक चर्चित स्मोक शॉप श्रृंखला में एक साथ छापामारी कार्रवाई की गई।

नागपुर पुलिस ने टेक्सास स्मोक शॉप पर की रेड

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान 43.37 लाख रुपए का प्रतिबंध और खतरनाक सामग्री जब्त की गई है। जिन जगहों पर छापा मारा गया वहां पर खुलेआम ई सिगरेट, हुक्का पॉट, फ्लेवर निकोटिन लिक्विडस, गांजा पेपर, चारकोल, गन टाइप लाइटर जैसे उत्पाद बेचे जा रहे थे। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि नागपुर में चल रही टेक्सास स्मोक शॉप चैन में बड़े पैमाने पर प्रतिबंध और हानिकारक सामग्री बेची जा रही है, दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित तंबाकू, तंबाकूजन्य हुक्का पार्लर ,हुक्का पॉट, ई सिगरेट, तंबाकू और इंपोर्टेड सिगरेट बेची जा रही है। 

पूरी प्लानिंग से की गई छापेमारी

नागपुर पुलिस कमिश्नर को जब यह सूचना मिली तब उन्होंने एक साथ सभी शॉप और गोदाम पर छापा मारने का सीक्रेट प्लान बनाया, जिसे ऑपरेशन एक्स एक नाम दिया गया। पहले सभी दुकान और गोदाम सहित 17 स्थान को चिन्हित किया गया। लगभग 150 पुलिस कर्मचारियों को मिलाकर 16 दस्ते तैयार किए गए। सभी दस्ते में क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी, तीन कर्मचारियों को नियुक्त किया गया। किसी भी दल को एक दूसरे के बारे में जानकारी नहीं थी। सभी दलों को एक-एक पुलिस थाने के नाम का लिफाफा दिया गया। लिफाफे में दी गई जानकारी के अनुसार सभी को छापा मारना था। नागपुर के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नागपुर में ये कैसे पहुंचा रहा था, इसकी जानकारी उन्हें गुप्त सूचना पर मिली थी।