1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Video: 5 स्टार होटल में नौकरी, लेकिन हरकतें सड़क छाप, लड़कियों को देख अश्लील हरकतें करने वाला धराया

Video: 5 स्टार होटल में नौकरी, लेकिन हरकतें सड़क छाप, लड़कियों को देख अश्लील हरकतें करने वाला धराया

पुलिस को आरोपी के फोन से कई अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपी कर्नाटक का रहने वाला है और नागपुर में एक पांच सितारा होटल में काम करता है। उसे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में रखा गया है।

Police arrested accused- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

नागपुर पुलिस ने लड़कियों के सामने अश्लील हरकतें करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के फोन में कई अश्लील विडियो मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास ये अश्लील वीडियो कहां से आए। आरोपी के अश्लील हरकतें करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी वीडियो में पीड़ित लड़कियों ने आरोपी की कार भी दिखाई थी। कार की नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

बताया जा रहा है कि नागपुर की सड़कों पर लड़कियों को देख आरोपी उनके सामने अश्लील हरकत करने लगा। लड़कियों ने इस शख्स का वीडियो बनाया और जब ये वीडियो वायरल हुआ तो नागपुर पुलिस ने इसकी तलाश की। जिसके बाद पुलिस को पता चला की इस शख्स का नाम शांत कुमार है, जो का कर्नाटक का रहने वाला है और नागपुर के पांच सितारा होटल में पिछले 6 महीने से काम कर रहा है। 

फोन पर बात करते हुए कर रहा था अश्लील हरकत

आरोपी फोन पर बात करते-करते लड़कियों के सामने अश्लील हरकत कर रहा था। इसी बीच लड़कियों ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लड़कियों ने वीडियो बनाते वक्त आरोपी की कार का नंबर भी वीडियो में रिकॉर्ड किया था, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई।

फोन में मिले अश्लील वीडियो

पुलिस उपायुक्त राहुल मदने में बताया कि पुलिस ने जब इसे गिरफ्तार किया और इसके फोन की जांच की तो पता चला की इसके मोबाइल में कई सारे अश्लील वीडियो हैं। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर शांत कुमार ने ये वीडियो कहां बनाए हैं। धंतोली पुलिस में उसे गिरफ्तार कर बजाज नगर पुलिस को सौंप दिया है।