1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नवी मुंबई में खौफनाक मर्डर, बीच सड़क पर पीट-पीटकर की हत्या, पुराने विवाद का लिया बदला

नवी मुंबई में खौफनाक मर्डर, बीच सड़क पर पीट-पीटकर की हत्या, पुराने विवाद का लिया बदला

महाराष्ट्र नवी मुंबई इलाके से एक बेहद क्रूरता भरा और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। नवी मुंबई में एक व्यक्ति की खुलेआम बीच सड़क पर बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

नवीं मुंबई में मर्डर- India TV Hindi
Image Source : SCREENGRAB नवीं मुंबई में मर्डर

Maharashtra News: महाराष्ट्र नवी मुंबई इलाके से एक बेहद क्रूरता भरा और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। नवी मुंबई में एक व्यक्ति की खुलेआम बीच सड़क पर बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सरेआम बीच चौक पर क्रूरतापूर्ण की गई इस हत्या से इलाके में डर का माहौल बन गया है, लोग दहशत में आ गए हैं। यह घटना रात के करीब 8 बजे नवी मुंबई के कोपर खैरने थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस फिलहाल आस पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

'हमला पहले से प्लांड था'

जानकारी के मुताबिक नवी मुंबई के कोपर खैरने थाना क्षेत्र में दो गुटों में मारपीट हुई और यह मारपीट खुलेआम होती रही। इस मारपीट में एक की मौत हो गई है, जब कि दो लोग घायल हगो गए हैं। जानकारी के मुताबिक हमला पहले से प्लांड था। पहले की मारपीट का बदला लेने के लिए गुट के एक सदस्य पर हमला करने का मामला कोपर खैरने थाने में दर्ज किया गया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सिगरेट लाने से मना किया, तो दोस्त ने कर दी हत्या

मुंबई से सटे ठाणे से बेहद हैरतअंगेज कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां सिगरेट लाने से मना करने पर एक दोस्त ने दूसरे को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। ठाणे शहर के डोम्बिवली से ये चौकाने वाली वारदात सामने आई है। मृतक की बहन की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो बकुल द्वारा जयेश की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया और बकुल को हत्या के आरोप में डोम्बिवली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।