A
Hindi News महाराष्ट्र नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, एके-47 और एसएलआर हथियार भी बरामद

नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, एके-47 और एसएलआर हथियार भी बरामद

मारे गए नक्सलियों के शव आज बरामद किए गए हैं। इनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। मारे गए नक्सलियों के पास से एके-47 और एसएलआर जैसे खतरनाक हथियार बरामद किए गए हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों के साथ पुलिस की टीम की मुठभेड़ हुई है। जिले के भामरागढ़ तहसील अंतर्गत आने वाले तथा गडचिरोली नारायणपुर सीमा पर बसे फोदेवाडा जंगल परिसर में कल मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों ने  3 नक्सलियों को मार गिराया है, मुठभेड़ में जिला पुलिस दल के दो जवान भी घायल हो गए हैं।

1 एके-47 और 2 एसएलआर बरामद

आज सुबह इन इलाकों की तलाशी ली गई तो इस इलाके से 2 और नक्सलियों के शव, 1 पुरुष और 1 महिला की मिली है, अब तक कुल 3 नक्सलवादियों का शव मिला है। साथ ही 1 एके-47 और 2 एसएलआर भी मिला है।

घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

तीनों मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायल C60 के जवानों को नजदीकी अस्पताल अस्पताल में इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके पहुंचाया गया है।

मिली थी खुफिया जानकारी

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की कंपनी नंबर 10 के उग्रवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद भामराग के एसडीपीओ के नेतृत्व में 14 सी-60 यूनिटों के साथ गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर फोडेवाड़ा गांव के पास यह अभियान शुरू किया गया। 

मारे गए नक्सलियों की नहीं हो पाई पहचान

उन्होंने कहा, 'बुधवार को हुई मुठभेड़ के परिणामस्वरूप दो नक्सली शिविरों का भंडाफोड़ हुआ था। इस दौरान नक्सलियों का सामान बरामद हुआ था। मारे गए नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अन्य माओवादियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना का पता लगाया जा रहा है।