A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. न्‍यूज
  4. महाराष्‍ट्र: धुले जिले में भीषण हादसा, कंटेनर से टकराई बस, 11 की मौत

महाराष्‍ट्र: धुले जिले में भीषण हादसा, कंटेनर से टकराई बस, 11 की मौत

महाराष्ट्र के धुले जिले में कल रात एक भयानक सड़क हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। घटना रविवार रात की है।

<p>Bus Accident </p>- India TV Hindi
Image Source : Bus Accident 

महाराष्ट्र के धुले जिले में कल रात एक भयानक सड़क हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। घटना रविवार रात की है। जब धुले जिले में एक स्‍टेट ट्रांसपोर्ट की बस कंटेनर से टकरा गई। रात के अंधेरे में हुई इस जबरदस्त भिड़ंत से कोहराम मच गया। हादसे में बस में सवार 11 लोगो की मौत हो गई। जबकि 30 से 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

हादसा यात्रियों से भरी बस और कंटेनर की सामने सामने भिड़ंत होने से हुई। यह स्टेट ट्रांसपोर्ट बस औंरंगाबाद से शहादा के लिए जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। 

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार टक्‍कर के बाद बस और कंटेनर इस कदर चिपक गए कि उनको अलग करने के लिए क्रेन मंगाई गई। रात में ही प्रशासन ने क्रेन का इंतजाम कर दोनों वाहनों को अलग किया और घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया।