1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. न्‍यूज
  4. महाराष्ट्र: ठाणे के बदलापुर स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे के बदलापुर स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में स्थित एक फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई।

<p>Fire</p>- India TV Hindi
Fire

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में स्थित एक फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग बदलापुर में स्थित महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एमआईडीसी परिसर में स्थित एक कंपनी में लगी है। बताया जा रहा है कि आग आज तड़के भड़की। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

Related Video