A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. न्‍यूज
  4. महाराष्ट्र: ठाणे में कार ने बस का इंतजार कर रहे लोगों को कुचला, 4 की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कार ने बस का इंतजार कर रहे लोगों को कुचला, 4 की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित शाहपुर में शनिवार सुबह एक कार ने सड़क पर खड़े कई लोगों को कुचल दिया।

Maharashtra: Four killed, five injured after being hit by car in Thane | Pixabay Representational- India TV Hindi
Maharashtra: Four killed, five injured after being hit by car in Thane | Pixabay Representational

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित शाहपुर में शनिवार सुबह एक कार ने सड़क पर खड़े कई लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर सहित 4 लोगों की मौत हो की खबर है। हादसे में 5 अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना किह्नावाली पुल के पास सुबह करीब 7 बजे हुई। सभी लोग नासिक जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एक नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घायलों में 2 नाबालिग लड़कियां और एक दंपति शामिल हैं, जिन्हें शाहपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय विधायक पांडुरंग बरोरा ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि तेज गति से आ रही कार से टक्कर लगने के कारण कुछ लोग पुल से भी गिर गए।