A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नितिन गडकरी ने नागपुर में कॉन्ट्रैक्टरों की लगाई क्लास, हंसते-हंसते कह गए बड़ी बात

नितिन गडकरी ने नागपुर में कॉन्ट्रैक्टरों की लगाई क्लास, हंसते-हंसते कह गए बड़ी बात

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने 24/7 वाटर सप्लाई इंजीनियरिंग नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान नितिन गडकरी ने हंसते-हंसते कॉन्ट्रैक्टरों की क्लास लगा दी।

नितिन गडकरी ने कॉन्ट्रैक्टरों की लगाई क्लास।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT नितिन गडकरी ने कॉन्ट्रैक्टरों की लगाई क्लास।

नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कॉन्ट्रैक्टरों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार में इतने लोग फोकट के हैं। बहुत से लोगों को ऑफिस में नहीं आने के लिए एलाउंस देना चाहिए। उनका एक्सपर्टीज उसमें है कि चलती गाड़ी को कील से कैसे पंचर करें। उन्होंने कहा कि आजकल तो कांट्रेक्ट दिए जाते हैं, उसमें टेक्निकल क्वालीफिकेशन इतना ही लिखना है बाकी रह गया कि, काला कोट जो पहन कर आएगा वह कॉन्ट्रैक्ट के लिए क्वालीफाई रहेगा।

पुस्तक का किया विमोचन

दरअसल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में 24/7 वाटर सप्लाई इंजीनियरिंग नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि देश में 24/7 वाटर सप्लाई योजना का सिर्फ नागपुर में प्रयोग हुआ था। नागपुर में इसके अच्छे भी परिणाम दिखे। कुछ कमियां भी आई हैं। महानगरपालिका, नगर पालिका एवं स्टेट गवर्नमेंट की जो योजनाएं हैं, अगर मैं सच बोलूं तो आप नाराज होंगे और यदि नहीं बोलूं तो सच नहीं बोला ऐसा होगा। सब योजनाएं लगभग ठीक प्रकार से नहीं हैं। बहुत अपवाद हैं कहीं-कहीं तो सोर्स नहीं है और योजना हो गई हैं। कौन से सोर्स का पाइप इस्तेमाल कर रहे हैं, कौन कर रहा है, पता नहीं है। 

लाने पड़ेंगे कई रिफॉर्म

नितिन गडकरी ने कहा कि इस क्षेत्र में काफी रिफॉर्म लाने पड़ेंगे। इसका मतलब यह नहीं कि आप लोग अच्छा काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन आपको हम अच्छा काम करने नहीं देते हैं। आजकल तो कांट्रेक्ट दिए जाते हैं, उसमें टेक्निकल क्वालीफिकेशन इतना ही लिखना बाकी रह गया कि काला कोट जो पहन कर आएगा वह कॉन्ट्रैक्ट के लिए क्वालीफाई रहेगा। गडकरी ने कहा कि वो एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

गूगल से प्लान बनाते हैं डीपीआर कंसल्टेंट

गडकरी ने कहा कि वह रोड सेक्टर की बात कर रहे हैं। डीपीआर कंसल्टेंट घर में बैठकर गूगल से प्लान बनाते हैं। सरकार में इतने लोग फोकट के हैं। बहुत से लोगों को ऑफिस में नहीं आने के लिए एलाउंस देना चाहिए। उनका एक्सपर्टीज उसमें है कि चलती गाड़ी को कील से कैसे पंचर करें। डेवलपमेंट प्लान बनाने के लिए 30-30 साल लगते हैं। गवर्नमेंट सेक्टर में ऐसा है कि जिसका राजा व्यापारी, उसकी जनता भिखारी।

यह भी पढ़ें-

धार्मिक जुलूस के दौरान अचानक टूटा पुल, 8 लोग घायल; हादसे का VIDEO आया सामने