1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पालघर मामले में अबतक का सबसे बड़ा एक्शन, कासा पुलिस स्टेशन के 35 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

पालघर मामले में अबतक का सबसे बड़ा एक्शन, कासा पुलिस स्टेशन के 35 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

पालघर जिले के SP गौरव सिंह द्वारा की गई कार्रवाई में हवलदार, पुलिस नाइक से लेकर एएसआई रैंक के पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 

palghar- India TV Hindi
Image Source : FILE Representational Image

पालघर. पालघर में हुई दो साधुओं की हत्याओं के मामले में बड़ी कार्यवाही हुआ है। जिस इलाके में यह घटना हुई थी, वहां के पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों पर बड़ी गाज गिरी है। पुलिस प्रशासन ने कासा पुलिस स्टेशन के 35 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है।

पालघर जिले के SP गौरव सिंह द्वारा की गई कार्रवाई में हवलदार, पुलिस नाइक से लेकर एएसआई रैंक के पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इससे पहले इस मामले में 2 पुलिस अधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।