A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पीएमसी बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी राकेश वाधवान को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती

पीएमसी बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी राकेश वाधवान को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के चर्चित पीएमसी बैंक घोटाले के मुख्य आारोपी राकेश वाधवान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

<p>Rakesh Wadhwan</p>- India TV Hindi
Rakesh Wadhwan

महाराष्ट्र के चर्चित पीएमसी बैंक घोटाले के मुख्य आारोपी राकेश वाधवान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें फिलहाल जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 6 जुलाई को राकेश वाधवान ने सीने में दर्द और कफ बुखार की शिकायत की थी। उसके बाद उन्हें मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उसका कोरोना टेस्ट भी किया गया। इस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब राकेश के बेटे सारंग सहित कुल 6 कैदियों को आईसोलेट किया गया। ये सभी जेल में राकेश के नजदीकी संपर्क में थे।