A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में प्रोफेसर ने महिला से की छेड़छाड़? गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत

दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में प्रोफेसर ने महिला से की छेड़छाड़? गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत

दिल्ली से मुंबई जा रही एक फ्लाइट में एक प्रोफेसर पर साथ में बैठी महिला डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Delhi News, Mumbai News, Woman Molested Flight, Professor Molests Woman- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL फ्लाइट से उतरते ही डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुंबई: दिल्ली से मुंबई जा रही एक फ्लाइट में एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। फ्लाइट में सवार एक महिला डॉक्टर ने अपनी सीट के पास बैठे यात्री पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी एक प्रोफेसर है और यह घटना बुधवार की है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 47 वर्षी आरोपी प्रोफेसर ने उसे गलत तरीके से छुआ जिसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी।

‘आरोपी ने गलत तरीके से छुआ’
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरने वाले विमान में 24 वर्षीय पीड़िता की सीट आरोपी के बगल में ही थी। उन्होंने कहा, ‘महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर प्लेन के उतरने से कुछ समय पहले आरोपी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ।’ इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और पीड़िता ने विमान के चालक दल के सदस्यों को सूचित किया, जिन्होंने हस्तक्षेप किया। उन्होंने बताया कि विमान से उतरने के बाद पीड़िता सहार पुलिस थाने पहुंचीं।

जमानत पर रिहा हुआ प्रोफेसर
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सहार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 और 354 (A) के तहत मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी को जब कोर्ट में पेश किया गया तो उसे जूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया था, हालांकि वकील द्वारा जमानत की अर्जी लगाने के बाद बेल को मंजूर कर लिया गया और उसे रिहा कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।