A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे: रामनवमी के जश्न के दौरान हादसा, युवक के मुंह में लगी आग, सामने आया खौफनाक VIDEO

पुणे: रामनवमी के जश्न के दौरान हादसा, युवक के मुंह में लगी आग, सामने आया खौफनाक VIDEO

पुणे जिले के तलेगांव दाभाडे से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां आग का करतब करते समय युवक का चेहरा बुरी तरह झुलस गया।

Pune- India TV Hindi
Image Source : VIDEO SCREENGRAB/INDIA TV पुणे जिले के तलेगांव दाभाडे की घटना

पुणे: पुणे के तलेगांव में राम नवमी के जश्न के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां आग का करतब करते समय युवक का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। इसका वीडियो भी वायरल हो गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुणे जिले के तलेगांव दाभाडे से राम नवमी के उत्सव के दौरान एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शोभायात्रा में आग का करतब करते समय एक युवक का चेहरा अचानक आग की लपटों की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि युवक का नाम विनय पाटिल (उम्र लगभग 24 वर्ष) है, जो इलाके में कलाकार समूह से जुड़ा हुआ था और अक्सर धार्मिक आयोजनों में प्रदर्शन करता था। 

हालही में मुंबई में लगी थी आग

इससे पहले मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित फिनिक्स मॉल में आग लगने की घटना सामने आई थी। यह आग फिनिक्स मॉल के फूड कोर्ट में लगी थी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया। आग लगने की घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में मॉल के अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड को इस घटना की सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। बता दें कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली।

इससे पहले मुंबई के धारावी इलाके में भीषण आग लग गई थी। दरअसल यहां बस डिपो के पास खड़े ट्रक में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। ट्रक के अंदर सिलेंडर रखा गया था। तभी वो अचानक फट गया था। इसके बाद आग ने पूरे ट्रक को अपने चपेट में ले लिया था। देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में बदल गया था। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची थी। आग पर काबू पा लिया गया था। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ था। वहीं, दूसरी ओर मुंबई के विद्याविहार पश्चिम इलाके में बीते दिनों एक हाउसिंग सोसाइटी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी।