A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Ind Vs Pak Final: शिवसेना के विरोध का दिखा असर, पूरे राज्य में PVR नहीं करेगा मैच की लाइव स्क्रीनिंग

Ind Vs Pak Final: शिवसेना के विरोध का दिखा असर, पूरे राज्य में PVR नहीं करेगा मैच की लाइव स्क्रीनिंग

भारत पाकिस्तान मैच के बॉयकॉट के बीच पीवीआर ने लाइव स्क्रिनिंग रद्द कर दी है। शिवसेना यूबीटी के विरोध को देखते हुए पीवीआर के सभी शो रद्द कर दिए गए हैं।

PVR नहीं करेगा मैच की लाइव स्क्रीनिंग।- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE PVR नहीं करेगा मैच की लाइव स्क्रीनिंग।

भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले से पहले देश भर में इसका बॉयकॉट शुरू हो गया है। इस बीच महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी की ओर से भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव टेलिकास्ट करने पर रोक लगाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। शिवसेना यूबीटी के विरोध का असर भी दिखने लगा है। शिवसेना यूबीटी के विरोध को देखते हुए पीवीआर प्रबंधन ने मुंबई और महाराष्ट्र में कहीं भी भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रिमिंग के सभी शो रद्द कर दिए हैं। 

पीवीआर ने सभी शो किए रद्द

दरअसल, शिवसेना यूबीटी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है, जिसमें पीवीआर के द्वारा सभी शो रद्द कर दिए गए हैं। शिवसेना यूबीटी ने एक्स पर लिखा, "उस पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलना, जिसका संबंध पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से है, भारतीय जनता की भावनाओं का मजाक है। शिवसेना के शिव संचार सेना प्रमुख अखिल चित्रे ने 'पीवीआर' प्रबंधन से इस मामले पर चर्चा करने के बाद, पीवीआर सिनेमाघरों में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैचों के सभी शो रद्द करवा दिए हैं।"

संजय राउत ने दिया बयान

वहीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, "यह कोई बड़ा मैच नहीं है; ऐसे माहौल में भारत और पाकिस्तान का मैच खेलना बहुत बुरा है। जहां तक आतंकवाद की बात है, भारत के नागरिक पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं रखना चाहते। जिस तरह 26 महिलाओं का सिंदूर मिटाया गया, उसके लिए हमने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके बावजूद, अगर हम उस देश के साथ क्रिकेट खेलते हैं, तो राष्ट्रवाद कहां गया? हालांकि, यहां पैसा एक महत्वपूर्ण कारक है। चाहे खून की नदियां बह जाएँ, हम क्रिकेट खेलेंगे। इस बार लोग अपने टीवी पर भी मैच नहीं देखना चाहते।"

यह भी पढ़ें- 

World River Day: क्यों मनाया जाता है विश्व नदी दिवस, जानें क्या है इस बार की थीम?

कौन हैं इंडियन नेवी की जाबांज ऑफिसर दिलना और रूपा, जिनका PM मोदी ने 'मन की बात' में किया जिक्र?