1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. "मैं शिव हूं और तुम मेरी पार्वती हो" कहकर महिला से रेप का आरोपी धर्मगुरु ऋषिकेश वैद्य गिरफ्तार, अशोक खरात मामले के बाद खुली पोल

"मैं शिव हूं और तुम मेरी पार्वती हो" कहकर महिला से रेप का आरोपी धर्मगुरु ऋषिकेश वैद्य गिरफ्तार, अशोक खरात मामले के बाद खुली पोल

खुद को महादेव का अंश बताकर महिला से रेप का आरोपी धर्मगुरु ऋषिकेश वैद्य गिरफ्तार हो गया है। ये मामला काफी चर्चा में रहा था क्योंकि आरोपी खुद को शिव और महिला को पार्वती कहता था।

Rishikesh Vaidya- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आरोपी धर्मगुरु ऋषिकेश वैद्य

वसई: खुद को महादेव का अंश बताकर महिला से रेप के आरोपी धर्मगुरु ऋषिकेश वैद्य को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई से सटे वसई इलाके में पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की थी और बाद में उसे पुणे के हडपसर पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया था।

क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र के वसई के स्वयंभू धर्मगुरु ऋषिकेश वैद्य के खिलाफ वसई के माणिकपुर पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज हुआ था। पीड़ित महिला की उम्र 35 साल है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला और आरोपी की पहचान साल 2023 में फेसबुक से हुई थी।

महिला की शिकायत के मुताबिक, बाबा ने आध्यात्म सिखाने के बहाने से उसे भ्रम में फंसाया और 2023 में महिला से मिलने पुणे गया क्योंकि महिला पुणे में ही रहती थी। इस दौरान उसने खुद को भगवान शिव का अवतार बताया और कहा कि मैं शिव हूं और तुम पार्वती हो। ये कहकर उसने महिला को झांसे में लिया और उसे नशीला पदार्थ देकर रेप किया। आरोप है कि वैद्य ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर उसे ब्लैकमेल किया और फिर मिलने के लिए बुलाया। मई 2025 में उसके साथ फिर जबरदस्ती की कोशिश की गई।

अशोक खरात मामला चर्चा में, उसे देखकर पीड़िता को शिकायत की हिम्मत आई 

नासिक का फर्जी बाबा अशोक खरात का मामला भी चर्चा में है। उस पर कई महिलाओं का शारीरिक उत्पीड़न का आरोप है। जब ये मामला प्रकाश में आया तो पीड़िता को ये हिम्मत मिली कि वह भी अपने मामले को सामने लाएगी और आरोपी को सजा दिलवाएगी।

गौरतलब है कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं, जहां फर्जी बाबा बनकर लोगों ने महिलाओं का अपने भ्रमजाल में फंसाया और फिर उनका उत्पीड़न किया। इस तरह के बाबाओं से सावधान रहने की जरूरत है और अंधविश्वास से बचने की जरूरत है। आपकी अलर्टनेस ही आपको किसी भी फर्जी बाबा का शिकार होने से बचा सकती है। 

जानकार सलाह देते हैं कि किसी भी व्यक्ति के बहकावें में ना आएं और हर बात को सत्य मानकर स्वीकार ना कर लें, जब तक खुद जांच-परख ना हो जाए।