A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. चलती ट्रेन से गिरी युवती, RPF जवान ने मौत के मुंह से खींच ली जिंदगी; सामने आया CCTV फुटेज

चलती ट्रेन से गिरी युवती, RPF जवान ने मौत के मुंह से खींच ली जिंदगी; सामने आया CCTV फुटेज

नागपुर में आरपीएफ जवान ने एक युवती को मौत के मुंह से खींचकर बाहर निकाला। दरअसल, ट्रेन में चढ़ते समय युवती का पैर फिसल गया, जिससे वह गिर गई। इसी दौरान आरपीएफ जवान ने तत्परता दिखाते हुए उसे खींचकर बाहर निकाल लिया और उसकी जान बचा ली।

ट्रेन से फिसलकर गिरी युवती।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ट्रेन से फिसलकर गिरी युवती।

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर स्टेशन पर एक युवती की जान मौत के मुंह से बच गई। यहां प्लेटफार्म से गुजर रही ट्रेन में चढ़ते समय युवती का पैर फिसला वह गिर गई। उसका पैर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में चला गया था। इसी बीच प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ जवान ने तत्परता दिखाई और युवती को पकड़कर बाहर निकाला। थोड़ी भी देर होती तो युवती की जान भी जा सकती थी। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। युवती ने आरपीएफ और कॉन्स्टेबल का धन्यवाद किया, जिसने उसकी जान बचाई। 

ट्रेन पर चढ़ते समय फिसली युवती

दरअसल, पूरा मामला नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 का है। यहां से शाम करीब 6 बजे 12136 नागपुर-पुणे एक्सप्रेस रवाना हो रही थी। इसी बीच एक युवती फुटओवर ब्रिज से दौड़ते हुए प्लेटफॉर्म पर आई और चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगी। इस बीच युवती का संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच गिरने वाली थी। वहीं ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल धीरज दलाल ने तत्परता दिखाकर युवती को प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। आरपीएफ जवान ने तेजी से दौड़कर महिला को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर खींचकर उसकी जान बचाई।

युवती ने आरपीएफ जवान का किया धन्यवाद

महिला यात्री ने RPF और कॉन्स्टेबल धीरज कुमार का धन्यवाद किया। उसने कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिली होती, तो एक गंभीर दुर्घटना निश्चित थी। हालांकि समय रहते ही कॉन्स्टेबल ने उसे बाहर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल युवती को किसी भी प्रकार की चोट नहीं लगी है। वहीं आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि वह ट्रेन में चढ़ते या उतरते समय अधिक सावधानी बरतें, अन्यथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना भी हो सकती है।