A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बीड: SBI में किसान के जेब से 50 हजार रुपये चोरी, बैंक में घूम रहे युवक ने साफ किया हाथ

बीड: SBI में किसान के जेब से 50 हजार रुपये चोरी, बैंक में घूम रहे युवक ने साफ किया हाथ

बीड के धारूर में बैंक में आए एक किसान के 50 हजार रुपये चोरी हो गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

बैंक में लोगों की तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER बैंक में लोगों की तस्वीर

बीड़ः बीड जिले के धारूर तालुका में एक हैरान कर देने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। धारूर में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आए एक किसान के पचास हजार रुपये एक अज्ञात युवक ने बड़ी चालाकी से चुरा लिए। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।

बैंक में पैसे निकालने आया था किसान

मिली जानकारी के अनुसार, किसान अपने पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंचा था। पैसे निकालने के बाद वह कुछ देर के लिए व्यस्त हो गया। उसी दौरान बैंक में मौजूद एक युवक उसकी गतिविधियों पर नज़र रख रहा था। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि वह युवक बैंक में काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा और मौका तलाशता रहा। जैसे ही किसान ने थोड़ी लापरवाही दिखाई, आरोपी ने झटपट उसके 50 हजार रुपये हाथ में लिए और बैंक से फरार हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

घटना के तुरंत बाद जब किसान ने अपने पैसे गायब देखे तो उसने बैंक कर्मियों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज हासिल की, जिसमें आरोपी की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। फिलहाल धारूर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

यहां देखें वीडियो

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और बैंक ग्राहकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोग मांग कर रहे हैं कि बैंक में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी निगरानी को और मजबूत किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

रिपोर्ट- आमिर हुसैन