A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'मेरे साथ अन्याय हो रहा... कर लूंगी आत्महत्या', महिला डॉक्टर ने हाथ में सुसाइड नोट लिखकर दी अपनी जान

'मेरे साथ अन्याय हो रहा... कर लूंगी आत्महत्या', महिला डॉक्टर ने हाथ में सुसाइड नोट लिखकर दी अपनी जान

मृतक महिला डॉक्टर के हाथ में पेन से सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला है। पुलिस की टीम ने इस एंगल में जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Maharashtra satara doctor rape suicide- India TV Hindi
Image Source : PTI/FREEPIK सांकेतिक फोटो।

महाराष्ट्र के सतारा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां फलटण उपजिला के एक अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर पिछले कुछ महीनों से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच चल रहे विवाद में फंसी हुई थीं। हाथ में सुसाइड नोट लिखने के बाद उसने अपनी जान दे दी।

मेरे साथ हो रहा अन्याय...

बताया जा रहा है कि एक मेडिकल जांच से जुड़े मामले को लेकर डॉक्टर का पुलिस अधिकारियों से विवाद हुआ था। इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई थी। डॉक्टर ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत में कहा था कि, 'मेरे साथ अन्याय हो रहा है, अगर यह स्थिति जारी रही तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।'

पुलिस के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

दुर्भाग्यवश, बीती रात महिला डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया। मृतक डॉक्टर ने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा है और कुछ पुलिस के अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।