1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवती को कुचला, कई गाड़ियों में भी मारी टक्कर; CCTV फुटेज आया सामने

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवती को कुचला, कई गाड़ियों में भी मारी टक्कर; CCTV फुटेज आया सामने

नवी मुंबई में एक स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे युवती को टक्कर मार दी और उसे काफी दूर तक घसीटा। स्कॉर्पियो सवार ने कई अन्य वाहनों में भी टक्कर मार दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

स्कॉर्पियो सवार ने युवती को कुचला। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT स्कॉर्पियो सवार ने युवती को कुचला।

नवी मुंबई: नवी मुंबई के बेलापुर सेक्टर-8 इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पैदल चल रही एक युवती को अचानक पीछे से टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो सवार ने युवती को काफी दूर तक घसीट दिया। इसके बाद उसने कई अन्य वाहनों में भी टक्कर मार दी। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में तीन से चार वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। 

स्कॉर्पियो सवार ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला नवी मुंबई के बेलापुर सेक्टर-8 इलाके का है। यहां अरेंजर कॉर्नर इलाके में यह हादसा उस समय हुई जब एक 19 वर्षीय युवक स्कॉर्पियो कार चला रहा था। बताया जा रहा है कि वाहन पर से उसका नियंत्रण अचानक छूट गया, जिसके बाद कार ने पहले फुटपाथ पर चल रही युवती को पीछे से जोरदार टक्कर मारी और उसे कार के नीचे घसीट दिया। इसके बाद कार ने एक दोपहिया वाहन, एक ऑटो रिक्शा और पार्किंग में खड़ी दो से तीन कारों को भी टक्कर मार दी, जिससे कई वाहनों को नुकसान हुआ।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत बेलापुर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में बेलापुर पुलिस स्टेशन में कार चालक और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच कर रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो भी देखा जा सकता है कि युवती सड़क किनारे जा रही थी, तभी पीछे से स्कॉर्पियो सवार ने उसे टक्कर मार दी और काफी दूर तक उसे गाड़ी के नीचे घसीटा। इसके बाद उसने कई वाहनों में भी टक्कर मार दी। (इनपुट- पुरुषोत्तम कन्नौजिया)

यह भी पढ़ें-

अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में आंधी-भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके राज्य के मौसम का हाल