A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शरद पवार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, अस्पताल से कब मिलेगी छुट्टी? डॉक्टरों ने दी अहम जानकारी

शरद पवार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, अस्पताल से कब मिलेगी छुट्टी? डॉक्टरों ने दी अहम जानकारी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) सुप्रीमो शरद पवार के हेल्थ को लेकर उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने एक बड़ा अपडेट दिया है। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

Sharad pawar- India TV Hindi
Image Source : PTI शरद पवार

पुणे: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी (एसपी) सुप्रीमो शरद पवार की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट आया है। सीने में संक्रमण के बाद उन्हें पुणे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत अब स्थिर है और अगले दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

सांस लेने में तकलीफ 

राज्यसभा के सदस्य शरद पवार (85) ने सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें सोमवार दोपहर पुणे जिले के बारामती कस्बे स्थित उनके आवास से रूबी हॉल क्लीनिक लाया गया था। अस्पताल के चिकित्सक एवं न्यासी डॉ.साइमन ग्रांट ने एक बयान में बताया कि पवार का स्वास्थ्य स्थिर है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है। उनकी समग्र नैदानिक ​​स्थिति स्थिर और संतोषजनक है। 

हाल के दिनों में व्यस्तता बढ़ गई थी

उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने के समय सीने में जो जकड़न थी, उस परेशानी पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति शारीरिक तनाव और थकान के कारण है, खासकर हाल में की गई व्यापक यात्रा एवं लोगों से लगातार मुलाकातों के कारण यह थकान बढ़ गई है। 

अगले दो दिनों में हो सकते हैं डिस्चार्ज

डॉ.ग्रांट ने कहा, " डॉक्टर्स की टीम उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार होने पर अगले दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने की योजना बना रहा है।" पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार मुंह के कैंसर के मरीज रहे हैं। उनके भतीजे एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गयी थी। अजित पवार की पत्नी एवं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार अपने बेटे पार्थ के साथ सोमवार शाम शरद पवार का हाल-चाल जानने अस्पताल आयी थीं