A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. जन्मदिन के दिन कोविड-19 से शिवसेना के पार्षद की मौत

जन्मदिन के दिन कोविड-19 से शिवसेना के पार्षद की मौत

शिवसेना के स्थानीय नेता ने बताया कि भाग्य ने बड़ी क्रूरता दिखाई है, बुधवार को अमगावंकर का जन्मदिन था। 

Coronavirus- India TV Hindi
Image Source : PTI Representational Image

ठाणे. ठाणे जिले में मीरा भायंदर से शिवसेना के एक पार्षद और उनकी मां का कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दो दिन के भीतर निधन हो गया। स्थानीय निकाय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मीरा भायंदर नगर निगम में शिवसेना के नेता हरिशचंद्र अमगावंकर की मौत मंगलवार को हुई, वहीं उनकी मां का निधन बुधवार को सुबह हो गया।

शिवसेना के स्थानीय नेता ने बताया कि भाग्य ने बड़ी क्रूरता दिखाई है, बुधवार को अमगावंकर का जन्मदिन था। शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अमगावंकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सभी प्यार करते थे।

पार्टी के स्थानीय नेताओं ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के बाद से ही अमगावंकर लगातार अपने क्षेत्र में घूम रहे थे और लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे थे। उनकी पत्नी और बेटे को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।