1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. "तू कौन है? MP या MLA?", देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पर भड़की शिवसेना नेता

"तू कौन है? MP या MLA?", देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पर भड़की शिवसेना नेता

शिवसेना नेता और BMC में हाउस लीडर विशाखा राऊत ने शब्दों की मर्यादा को किनारे कर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को 'तू' कहकर संबोधित किया।

"तू कौन है? MP या MLA?", देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पर भकड़ी शिवसेना नेता- India TV Hindi
Image Source : TWITTER "तू कौन है? MP या MLA?", देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पर भकड़ी शिवसेना नेता

मुंबई: शिवसेना नेता और BMC में हाउस लीडर विशाखा राऊत ने शब्दों की मर्यादा को किनारे कर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को 'तू' कहकर संबोधित किया। अमृता फडणवीस के एक ट्वीट पर भकड़ी विशाखा राऊत ने उनसे पूछास "तू कौन है?? सांसद या विधायक??"

दरअसल, अमृता फडणवीस ने महाराष्ट्र में मंदिर ना खोले जाने को लेकर एक ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा, "वाह प्रशासन, बार और शराब के ठेके खुले हैं लेकिन मंदिर खतरे भरे क्षेत्र हैं। भरोसा न कर पाने वाले लोगों को सर्टिफिकेट देकर खुद को साबित करना होता है, ऐसे लोग स्टेंडर्ड ऑन प्रोसीजर (एसओपी) को लागू करवाने में नाकाम रहते हैं।"

अमृता फडणवीस के इस ट्वीट पर शिवसेना नेता और बीएमसी में हाउस लीड विशाखा राऊत भड़क गईं। इस दौरान उन्होंने शब्दों की गरमी को भी बनाए रखने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने बहुत कठोर शब्दों में कहा, "तू कौन है?? सांसद या विधायक?? हमारे सामने आकर बोलो।" 

उन्होंने अमृता फडणवीस को ललकारते हुए चेतावनी भी दी और कहा, "यह सब हमारे सामने आकर कहो, तुम्हे कहीं मुँह छिपाने की जगह नहीं देंगे।" बता दें कि विशाखा राऊत मुंबई की पूर्व मेयर भी रह चुकी हैं।