A
Hindi News महाराष्ट्र इस गैंग ने ली रोहित शेट्टी के घर पर हमला करने की जिम्मेदारी, कहा- 'अगली बार बेडरूम में गोली चलेगी'; पूरे बॉलीवुड को दी चेतावनी

इस गैंग ने ली रोहित शेट्टी के घर पर हमला करने की जिम्मेदारी, कहा- 'अगली बार बेडरूम में गोली चलेगी'; पूरे बॉलीवुड को दी चेतावनी

रोहित शेट्टी के घर पर हमला मामले की जिम्मेदारी शुभम लोनकर आरजू बिश्नोई ने ली है। एक फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी गई है। उसने आगे नहीं सुधरने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है।

बाबा सिद्धीकी हत्याकांड के बाद से फरार हैं आरोपी। - India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT बाबा सिद्धीकी हत्याकांड के बाद से फरार हैं आरोपी।

मुंबई: मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर देर रात फायरिंग का मामला सामने आया। इस मामले के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं अब लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने इस मामले की जिम्मेदारी ली है। शुभम लोनकर आरजू बिश्नोई नाम की एक फेसबुक आईडी पर घटना के बारे में पोस्ट करके इसकी जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में बॉलीवुड के अन्य अभिनेताओं को भी धमकी दी गई है। इसमें साफ तौर पर कहा है कि टाइम रहते सुधर जाओ नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा तुम्हारा। अगर आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी तो अब घर के बाहर नहीं अंदर बेडरूम में गोली चलेगी।

पूरे बॉलीवुड को दी धमकी

शुभम लोनकर आरजू बिश्नोई नाम के फेसबुक आई की पोस्ट में लिखा है, "राम राम जय बजरंग बली सभी भाइयों को... आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टॉवर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर जो ये फायरिंग हुई है उसकी जिम्मेदारी SHUBHAM LONKAR AARZOO BHISHNOI HARI BOXER HARMAN shandu हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम मे दखल ना दे लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। अगर आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी तो अब घर के बाहर नहीं अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी इसकी छाती पर और आगे पूरे बॉलीवुड को चेतावनी है कि टाइम रहते सुधर जाओ नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा तुम्हारा। बाबा सिद्धीकी से भी बुरा हाल करेंगे तुम्हारा।"

जगह कम पड़ जाएगी

पोस्ट में आगे लिखा, "हमने जिन जिन लोगों को फोन कर रखा है या तो टाइम रहते लाइन पे आ जाओ वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी तुम्हे और जितने भी हमारे दुश्मन हैं तैयार रहो जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे wait and watch !! (NOTE= एक ही था एक ही है और एक ही रहेगा Lawrence BHISHNOI group !!) जय श्री राम... जय बालकरी।"

Image Source : Reporter Inputफेसबुक पर पोस्ट करके दी जानकारी।

कौन हैं शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई?

बता दें कि शुभम लोनकर वही गैंगस्टर है, जो बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड है। एजेसियों को बाबा सिद्दिकी हत्याकांड के बाद शुभम लोनकर की लास्ट लोकेशन नेपाल में मिली थी, उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। मशहूर सिंगर B PRAK को भी आरजू बिश्नोई ने हाल में धमकी दी थी 10 करोड़ मांगे थे। वहीं रोहित शेट्टी के घर पर हमला मामले में अभी तक मुंबई पुलिस की टीम ने पांच संदिग्धों को पुणे से हिरासत में लिया है। इन संदिग्धों से पुछताछ चल रही है। फायरिंग केस में इन संदिग्धों की क्या कोई भुमिका है इसे वैरिफाई किया जा रहा है। पुणे पुलिस ने इन संदिग्धों की जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच से भी साझा की है। 

यह भी पढ़ें-

रोहित शेट्टी और सलमान खान के घर पर एक ही पैटर्न में की गई फायरिंग, सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस

रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, पुलिस ने इलाके को घेरा, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम