A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: कोल्हापुर में दो गुटों के बीच पथराव, 2 पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल, जानिए पूरा मामला

VIDEO: कोल्हापुर में दो गुटों के बीच पथराव, 2 पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल, जानिए पूरा मामला

दो गुटों के बीच हुई हिंसा के बाद देर रात ही पुलिस की टीम को तैनात कर दिया गया। उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया है। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस पर भी हमला- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पुलिस पर भी हमला

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में समुदायों में गलतफहमी की वजह से तनाव फैल गया। शुक्रवार रात 11 बजे कोल्हापुर के सिद्धार्थनगर में दो गुटों के बीच पथराव हुआ। इसमें 2 पुलिसकर्मियों समेत 10 लोग घायल हो गए। उत्तेजित भीड़ ने एक टेंपो और एक कार में आग लगा दी और कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

इस कारण हुआ बवाल

राजेबागस्वार फुटबॉल क्लब की वर्षगांठ के अवसर पर सिद्धार्थनगर कमान के पास सड़क पर एक मंच बनाया गया था। इस स्टेज को हटाए जाने को लेकर तनाव पैदा हो गया। इसके बाद दोनों गुटों के बीच भारी पथराव हुआ। 

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। कुछ उपद्रवी आगजनी करने लगे। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। हंगामे की खबर पाकर फौरन पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस के बड़े अफसर भी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। 

पुलिस ने की लोगों से ये खास अपील

पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस ने दोनों समुदायों के नेताओं से भी शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस उत्पात मचाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ एक्शन ले रही है। फिलहाल तनाव को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है।

कोल्हापुर से समीर मुजावर की रिपोर्ट