A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. स्वदेशी जागरण मंच करेगा स्वदेशी मुहीम की शुरुआत, जानें क्या बोले इसके पदाधिकारी

स्वदेशी जागरण मंच करेगा स्वदेशी मुहीम की शुरुआत, जानें क्या बोले इसके पदाधिकारी

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा विदेशी सामानों पर आत्मनिर्भरता कम करने की बात कही गई थी। इसपर अब आरएसएस के सहयोगी संगठन स्वदेशी जागरण मंच का बयान आया है।

Swadeshi Jagran Manch will start Swadeshi campaign know what its officials said- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV स्वदेशी जागरण मंच करेगा स्वदेशी मुहीम की शुरुआत

प्रधानमंत्री द्वारा विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने और आत्मनिर्भरता पर जोर देने की बात कहने पर RSS के सहयोगी संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने कहा 9 करोड़ व्यापारियों को साथ में लेकर स्वदेशी जन जागरण मंच लोगों को जन जागृत करेगा। स्वदेशी मंच ने कहा कि विदेशी ई प्लेटफॉर्म मार्केटिंग कंपनीयो से खरीदारी न करे, स्वदेशी प्लेटफार्म मार्केटिंग कंपनियों का इस्तेमाल किया जाए इसका प्रचार प्रसार करेंगे। इस मुहिम मे आरएसएस के सहयोगी संगठन स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय मजदूर संघ, लघु उद्योग भारती, ग्राहक पंचायत, सहकार भारती सभी स्वदेशी जागरण मंच के संकल्प को आगे ले कर चल रहे है

क्या बोले स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी

आरएसएस के सहयोगी संगठन स्वदेशी जागरण मंच का कहना है कि प्रधानमंत्री ने दो दिन पूर्व जिस तरीके से विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने और आत्मनिर्भरता पर जोर देने की बात कही तो ऐसा लग रहा था कि स्वदेशी जागरण मंच का कोई कार्यकर्ता लोगों को उद्बोधन कर रहा है। यह बात स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धनंजय भिड़े ने कही। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच का कहना है कि अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों में से यह पहले प्रधानमंत्री हैं जो इतनी स्पष्ट तौर पर स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल करने की बात कर रहे हैं, तमाम मुख्यमंत्रियों को भी इस तरीके का आदेश देना चाहिए कि सभी अपने राज्यों में स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल की बात करें। 

स्वदेशी मुहीम की शुरू कर रहा मंच

उन्होंने कहा कि अपने मन से तन से स्वदेशी की ओर आकर्षित हो, लोग गणेश जी की मूर्ति स्वयं बनाएं, गणेश जी को बुद्धि का देवता कहा जाता तो अपनी बुद्धि जागृत करके देश के बारे में सोच एवं स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करें। ई प्लेटफॉर्म पर जो मार्केटिंग की कंपनी है, उससे लोग खरीदारी ना करें। इसके लिए स्वदेशी जन जागरण मंच एक मुहिम चलाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो बात कही है उसको साकार करने के लिए स्वदेशी जागरण मंच ने पूरा खाका तैयार कर लिया है और उसका अमल भी किया जा रहा है। स्वदेशी जागरण मंच ने कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, जिसके पूरे भारतवर्ष में 9 करोड़ के आसपास दुकानदार सदस्य हैं, उनके सहयोग से स्वदेशी जागरण की मुहिम की शुरुआत कर रहा है।