A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ठाणे: सोसाइटी के बाहर रखा कचरे का डिब्बा चोरी कर ले गए कपल, 3 हजार रुपए थी कीमत, CCTV में कैद हुई घटना

ठाणे: सोसाइटी के बाहर रखा कचरे का डिब्बा चोरी कर ले गए कपल, 3 हजार रुपए थी कीमत, CCTV में कैद हुई घटना

ठाणे में एक कपल, कूड़े का डिब्बा चोरी करके ले गए। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें कपल कचरे का डिब्बा ले जाते हुए दिख रहे हैं।

Thane- India TV Hindi
Image Source : CCTV SCREENGRAB ठाणे में एक कपल, कूड़े का डिब्बा चोरी करके ले गए

ठाणे: ठाणे जिले के डोंबिवली MIDC इलाके में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक रिहायशी सोसाइटी के बाहर रखा करीब ₹3,000 कीमत का पहियों वाला कचरा डिब्बा चोरी हो गया। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, डोंबिवली MIDC स्थित Siemens सोसाइटी के बाहर गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए विशेष प्रकार का डस्टबिन रखा गया था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर एक युवक और युवती पहुंचे और मौका देखकर डस्टबिन उठाकर फरार हो गए।

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि चोरी हुआ डस्टबिन पहियों वाला और अच्छी गुणवत्ता का था, जिसकी कीमत करीब ₹3,000 बताई जा रही है। घटना के बाद परिसर में रहने वाले लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय लोगों का संदेह है कि इस तरह के खास कचरा डिब्बों को कबाड़ या सेकेंड-हैंड बाजार में बेचने के लिए निशाना बनाया जा रहा है। फिलहाल, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इस अजीबोगरीब चोरी की घटना ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है, क्योंकि आमतौर पर चोरी के मामलों में कीमती सामान निशाने पर होता है, लेकिन यहां चोर कचरा डिब्बा ही लेकर फरार हो गए।

इस मामले के सामने आने के बाद लोगों के बीच ये चर्चा है कि आखिर वो कौन सी मजबूरी रही होगी जो एक कपल ने कचरे का डिब्बा भी चोरी कर लिया। क्या एक कचरे का डिब्बा भी खरीदने के लिए इस कपल के पास पैसे नहीं थे या फिर इस घटना को जानबूझकर अंजाम दिया गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रात में एक कपल दोपहिया वाहन पर आता है और बड़े आराम से कचरे का डिब्बा उठाकर चल देता है। सीसीटीवी में एक महिला और पुरुष साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं।

इस मामले की सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है कि कैसे एक कपल आया और कचरे का डिब्बा चुराकर ले गया। लोग इस मामले पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिर कौन सी वह वजह रही होगी जो कपल को ये कदम उठाना पड़ा। (रिपोर्ट- कल्यान से सुनील शर्मा)