1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कोर्ट ने सनम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, पाकिस्तान के लिए जाली वीजा बनाने में हुई थी गिरफ्तार

कोर्ट ने सनम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, पाकिस्तान के लिए जाली वीजा बनाने में हुई थी गिरफ्तार

ठाणे से 24 वर्षीय महिला को पाकिस्तानी वीजा हासिल करने और जाली दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सनम खान 14 दिन की न्यायिक हिरासत- India TV Hindi
Image Source : ANI सनम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

पड़ोसी देश पाकिस्तान का वीजा पाने के लिए जाली कागजात का इस्तेमाल करने पर एक महिला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ठाणे कोर्ट ने महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ठाणे की वर्तक नगर पुलिस ने सनम खान उर्फ ​​नगमा को गिरफ्तार किया था। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

महिला का नाम सनम खान उर्फ नगमा नूर

ठाणे पुलिस ने शुक्रवार को बताया था कि महाराष्ट्र के ठाणे से एक 24 वर्षीय महिला को पाकिस्तानी वीजा हासिल करने और पड़ोसी देश की यात्रा करने के लिए कथित तौर पर जाली दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। महिला का नाम सनम खान उर्फ ​​नगमा नूर मकसूद है।

कोरोना काल में बशरीर अहमद के संपर्क में आई 

गिरफ्तारी होने पर उसने कहा, 'मैंने साल 2015 में अपना नाम बदल लिया था। कोरोना के समय यानी 2021 में वह सोशल मीडिया के माध्यम से बशीर अहमद से संपर्क में आई, जो अब उसके पति हैं। दोनों ने शादी करने का फैसला किया और हमारे परिवार वीडियो और वॉयस कॉल के जरिए एक-दूसरे से संपर्क में रहे।' 

नहीं जा सकती पुलिस स्टेशन- आरोपी महिला

इसके साथ ही महिला ने कहा, 'उसने 2023 में अपना पासपोर्ट बनवाया। वीजा के लिए आवेदन करने के बाद, सभी कानूनी दस्तावेजों की मंजूरी के बाद, मुझे वीजा मिल गया। अगर जांच करनी है तो ठीक है...लेकिन वह हर बार भारत आने पर पुलिस स्टेशन नहीं जा सकती है। साथ ही महिला ने स्पष्ट कर दिया कि उसने कानूनी तरीके से काम किया है।'