1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के रायगढ़ में बस पलटने से बड़ा हादसा, 2 यात्रियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बस पलटने से बड़ा हादसा, 2 यात्रियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

रायगढ़ के मानगांव थाना क्षेत्र के तम्हानी घाट इलाके में आज सुबह करीब 7.30 बजे एक ट्रैवल्स बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और 55 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

रायगढ़ में बड़ा सड़क हादसा- India TV Hindi
Image Source : ANI रायगढ़ में बड़ा सड़क हादसा

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बस पटलने से दो यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। एसपी रायगढ़ ने बताया कि मानगांव थाना क्षेत्र के तम्हानी घाट इलाके में आज सुबह करीब 7.30 बजे एक ट्रैवल्स बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और 55 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

बस में बच्चे सवार थे

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल ट्रिप पुणे से कोंकण जा रही थी। बस में ज्यादातर बच्चे बैठे थे। यह भयानक हादसा पुणे और मानगांव के बीच तम्हिनी घाट के एक कठिन मोड़ पर हुआ। हादसा कोंडेघर गांव की सीमा में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद  महाड, मनगांव से बचाव दल और एम्बुलेंस को भी घटनास्थल पर भेजा गया है।