1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंब्रा में दोस्ती का खौफनाक अंत! युवक की हत्या कर सिर और दोनों हाथ काटे, खुद बनाया हाथ काटने का वीडियो

मुंब्रा में दोस्ती का खौफनाक अंत! युवक की हत्या कर सिर और दोनों हाथ काटे, खुद बनाया हाथ काटने का वीडियो

ठाणे के मुंब्रा इलाके में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी। हत्या के बाद उन्होंने मृतक का सिर और दोनों हाथ काट दिए और कहीं दूर फेंक दिया। आरोपियों ने हाथ काटने की वीडियो भी बनाई।

युवक की हत्या कर सिर और हाथ काटे।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT युवक की हत्या कर सिर और हाथ काटे।

ठाणे के मुंब्रा इलाके में दोस्ती का रिश्ता खूनी दुश्मनी में बदलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका सिर और दोनों हाथ धड़ से अलग कर दिए गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। ठाणे अपराध शाखा (यूनिट-4) ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक का सिर और दोनों हाथ धारदार हथियार से काट दिया और उसे कहीं और फेंक दिया। आरोपियों ने घटना का पूरा वीडियो भी मोबाइल में कैद किया।

सड़ी अवस्था में मिला था शव

पुलिस के अनुसार, खर्डी गांव के पास एक सुनसान इलाके में एक युवक का सड़ी-गली अवस्था में शव मिला था। शव का सिर और दोनों हाथ धड़ से अलग होने के कारण उसकी पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। जांच के दौरान पुलिस ने फैज सुल्तान मलिक और अल्बान सुल्तान मलिक को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने ही दोस्त अमन मुस्कीन शेख की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

सुनसान जगह ले जाकर की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि 13 मार्च की रात मुंब्रा के खर्डी गांव इलाके में हुए विवाद के बाद आरोपी अमन को ऑटो रिक्शा से सुनसान स्थान पर ले गए। वहां धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए उसका सिर और दोनों हाथ धड़ से अलग कर शव को जंगल में फेंक दिया। जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूरे हत्याकांड का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रखा था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी फैज सुल्तान मलिक के खिलाफ पहले से हत्या सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, मृतक अमन शेख के खिलाफ भी दोपहिया वाहन चोरी का मामला दर्ज था। फिलहाल पुलिस मृतक का सिर और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश में जुटी हुई है। मामले की आगे की जांच जारी है। वहीं इस सनसनीखेज घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। (इनपुट- सय्यद नकी हसन)

यह भी पढ़ें-

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, लोहे की छड़ गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत