नागपुर के रामटेक मौदा रोड पर मौज नंदा पुरी नगरधन में खेत के तालाब में तीन मजदूर डूब गए। फिलहाल दो मजदूरों का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक की तलाश की जा रही है। तीनों मजदूर बिहार के रहने वाले थे और ये तीनों लोग राइस मिल में काम करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में गुलशन कुमार पूर्णिया का निवासी है, रूपेश कुमार खगड़िया बिहार का निवासी है, तो वहीं मनीष कुमार पूर्णिया का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक कल अपना काम निपटाने के बाद तीनों तालाब में नहाने गए थे। तालाब की गहराई 15 से 20 फीट बताई जा रही है। नहाते समय संतुलन बिगड़ने के कारण तीनों डूब गए। मछुआरों की मदद से 2 शव बाहर निकल गए, रामटेक पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है।
तीन मजदूर तालाब में डूबे
पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर जिले के एक खेत के तालाब में बिहार के दो युवा मजदूर डूब गए, जबकि उनका एक दोस्त लापता है। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे रामटेक-मौदा हाईवे पर स्थित मोहनलाल शंकरलाल अग्रवाल एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में हुई, जो यहां से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने बताया कि 18 से 20 साल की उम्र के ये तीनों युवक बिहार के पूर्णिया और खगड़िया जिलों के रहने वाले थे और उसी परिसर में मौजूद एक राइस मिल में काम करते थे।
दो का शव बरामद किया गया
पुलिस के मुताबिक काम खत्म करने के बाद, वे नहाने के लिए खेत के तालाब में गए, लेकिन शायद तालाब की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा पाए और उन्हें तैरना भी नहीं आता था। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से दो शव बरामद कर लिए हैं, जबकि तीसरे युवक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि घटना में आगे की जांच की जा रही है।
समुद्र में डूबा कंटेंट क्रिएटर
वहीं एक अन्य घटना में पालघर जिले के नालासोपारा में कलंब बीच के पास समुद्र में जाने के बाद एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के डूब गया। उनके परिवार वालों ने बताया कि समुद्र में उतरने के कुछ देर बाद ही कृष्णा अनिल विश्वकर्मा तेज़ लहरों की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजे हुई; आस-पास मौजूद लोग समुद्र की गहराई और लहरों के तेज़ बहाव के कारण उनकी मदद नहीं कर पाए। परिजनों ने बताया कि पुलिस और वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
यह भी पढ़ें-
विसर्जन जुलूस देख रहे लोगों के ऊपर गिरा छत का हिस्सा, तेज आवाज में बज रहा था डीजे; एक की मौत, कई घायल