A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नशे में धुत युवक ने अचानक कर दिया हमला, क्लीनर की मौके पर मौत, सामने आया डरावना वीडियो

नशे में धुत युवक ने अचानक कर दिया हमला, क्लीनर की मौके पर मौत, सामने आया डरावना वीडियो

आरोपी ने अचानक हमला किया, जिससे पीड़ित को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।

attack- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT युवक पर जानलेवा हमला

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में एक चौंकाने वाली वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। नशे में धुत एक युवक ने एक व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना उल्हासनगर कैंप नंबर 3 के बैरक नंबर 896 की बताई जा रही है, जहां पूर्व नगरसेविका इंदिरा उदासी के घर के सामने एक युवक ने महादू जगताप पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक नशे की हालत में था।

हमला इतना अचानक और गंभीर था कि महादू जगताप की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

क्लीनर का काम करते थे मृतक

मृतक महादू जगताप उल्हासनगर कैंप नंबर 1 के शहाड़ गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वे कोणार्क एनवायरो कंपनी में क्लीनर के रूप में काम करते थे। घटना के समय वे पैनल नंबर 11 में काम कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही सेंट्रल पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शंकर अवताड़े अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

हमलावर की तलाश जारी

फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और पंचनामा की कार्रवाई जारी है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है और हमलावर की तलाश भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही इस घटना से जुड़े और भी खुलास हो पाएगा।

मध्य प्रदेश में भी नाबालिग की हत्या

मध्य प्रदेश के दमोह में भी मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने एक नाबालिग की हत्या कर दी थी। आरोपी ने हथौड़े से लड़का का सिर कुचल दिया था और उसका भेजा खा रहा था। इस दौरान लोगों ने घेरकर उसे बच्चे की लाश से अलग किया और पुलिस बुलाकर हत्यारे को पकड़वाया था। 

(उल्हासनगर से सुनील शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

'हिंदू अब पुलिस का इंतजार नहीं करेगा, अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा', VHP के जॉइंट जनरल सेकेट्री का विवादित बयान

ईरान में युद्ध का असर, दिल्ली से टेकऑफ के 7 घंटे बाद वापस लौटी इंडिगो फ्लाइट, मैनचेस्टर जा रही थी