1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Video: JCB में सवार होकर पुल पार कर रहे छात्र, लातूर में मूसलाधार बारिश से कई गांवों का संपर्क टूटा

Video: JCB में सवार होकर पुल पार कर रहे छात्र, लातूर में मूसलाधार बारिश से कई गांवों का संपर्क टूटा

महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं। लातूर में कई गांवों का संपर्क टूट चुका है। ऐसे में कई छात्रों को जेसीबी के सहारे पुल पार करते देखा गया।

JCB- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT जेसीबी से पुल पार करते छात्र

महाराष्ट्र लगातार हो रही मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लातूर जिले में कई रास्ते बंद हो चुके हैं और पुलों पर से पानी बह रहा है। इसी बीच निलंगा तहसील से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। निलंगा तालुका के काटेजवळगा गांव में बारिश का पानी इतना बढ़ गया कि बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए जेसीबी मशीन का सहारा लेना पड़ा। बच्चों का यह जान जोखिम में डालने वाला सफर कैमरे में कैद हुआ। पुल और सड़कों पर तेज बहाव के कारण लोग घंटों फंसे रहे। 

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। "हमारे बच्चे रोज इसी तरह जोखिम लेकर जाते हैं। कोई व्यवस्था नहीं है।" लातूर जिले में बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है। 

लोगों से सतर्क रहने की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और जरूरी काम के बिना बाहर न निकलने की सलाह दी है। यानी एक तरफ बारिश ने राहत दी है तो दूसरी ओर बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए ये खतरनाक तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। 

कई गांवों का संपर्क टूटा

लातूर जिले में बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और जरूरी काम के बिना बाहर न निकलने की सलाह दी है। यानी एक तरफ बारिश ने राहत दी है तो दूसरी ओर बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए ये खतरनाक तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।

सहायता बढ़ाएगी सरकार- अजित पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, "भारी बारिश के कारण संकट का सामना कर रहे किसानों की मदद करना हमेशा से मेरा प्रयास रहा है। मैं किसानों का समर्थन करता रहूंगा। गलतफहमी पैदा करने की कोई आवश्यकता नहीं है।" पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने स्वीकार किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए घोषित पांच हजार रुपये की तत्काल सहायता और 10 किलोग्राम अनाज पर्याप्त नहीं था। उन्होंने कहा, “सरकार सहायता बढ़ाएगी। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया करा रही है। हमने केंद्र से भी मदद मांगी है।”

(लातूर से आसिफ पटेल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

मुंबई: आर्ट के नाम पर हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के बनाए गए अश्लील कार्टून, कार्टूनिस्ट और गैलरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज

महाराष्ट्र में अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी! भारी बारिश होगी, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं