1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ‘सर तन से जुदा’ का बैनर लगा कर लोगों ने घर में की आग लगाने की कोशिश, जानिए पूरा मामला

‘सर तन से जुदा’ का बैनर लगा कर लोगों ने घर में की आग लगाने की कोशिश, जानिए पूरा मामला

ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस के ‘सर तन से जुदा’ का बैनर पुलिस की टीम ने हटा लिया। आग लगाने की कोशिश करने वालों के खिलाप केस दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र के विक्रोली इलाके में ईद मिलाद-उन-नबी समारोह के दौरान लगाए गए कुछ बैनरों पर आपत्ति जताने वाले एक व्यक्ति के घर में अगले दिन कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने पार्कसाइट क्षेत्र में शिकायतकर्ता के घर के बाहर ‘सर तन से जुदा’ नारे लिखा हुआ एक बैनर भी लगाया था। 

4-5 लोगों के साथ हुई तीखी बहस

दरवाजे के पर्दे में आग लगी देखकर घर के लोग बाहर निकल आए, जिससे इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारी के अनुसार, जांच में पता लगा कि शिकायतकर्ता ने सोमवार को ईद मिलाद-उन-नबी समारोह के दौरान पार्कसाइट क्षेत्र के संभाजी चौक पर लगाए गए पोस्टरों पर आपत्ति जताई थी, जिसके कारण उसकी चार-पांच लोगों के साथ तीखी बहस हुई। 

जुलूस के बाद हटाए गए बैनर

पुलिस के एक अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा लिया गया और ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस के बाद बैनर हटा दिए गए। घटना के बाद पार्कसाइट थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया और इस मामले की जांच की जा रही है। (भाषा के इनपुट के साथ)